मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन हिंसक, सैलरी विवाद पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन हिंसक, सैलरी विवाद पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

उत्तर प्रदेश के नोएडा में सैलरी बढ़ोतरी की मांग को लेकर चल रहा कर्मचारियों का प्रदर्शन सोमवार को हिंसक रूप ले बैठा। तीन दिन से जारी यह आंदोलन अचानक उग्र हो गया, जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प शुरू हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को भीड़ को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे नोएडा फेज-2 क्षेत्र में हुई, जहां एक निजी कंपनी के कर्मचारी वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर इकट्ठा हुए थे। शुरुआत में प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, लेकिन पुलिस के साथ कहासुनी के बाद माहौल अचानक बिगड़ गया। पुलिस द्वारा भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों का गुस्सा और भड़क गया।

उग्र हुए कर्मचारियों ने पुलिस पर पथराव किया और आसपास के इलाकों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सेक्टर-84 में प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी, जबकि पुलिस की दो गाड़ियों को पलटकर उनमें भी आग लगा दी गई। इसके अलावा सेक्टर-62 में भी प्रदर्शन तेज हो गया, जहां बड़ी संख्या में मजदूर सड़कों पर उतर आए।

बताया जा रहा है कि मजदूर पिछले तीन दिनों से लगातार वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। हाल ही में लागू किए गए लेबर एक्ट के तहत हुई बढ़ोतरी से वे संतुष्ट नहीं थे। प्रशासन और पुलिस की ओर से लगातार बातचीत कर स्थिति को संभालने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन सोमवार को अचानक हालात बेकाबू हो गए।

प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित भीड़ ने इमारतों के शीशे तोड़े, सड़कों पर आगजनी की और पुलिस पर जमकर पथराव किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर शामिल हैं, लगातार प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रहे हैं। उन्हें आश्वासन दिया जा रहा है कि वेतन से जुड़ी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। हालांकि, वार्ता के दौरान ही मजदूरों में असहमति साफ नजर आने लगी थी, जिसके चलते प्रदर्शन हिंसक हो गया।

फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, लेकिन प्रशासन हालात को सामान्य करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

Share This
अगला लेख → “बम का जवाब वोट से देगा बंगाल” — बीरभूम रैली में अमित शाह का…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun