मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी जमीन पर खेती करने वाले किसानों को मिलेगा मुआवजा

पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी जमीन पर खेती करने वाले किसानों को मिलेगा मुआवजा

पंजाब सरकार ने सीमावर्ती इलाकों में सरकारी जमीनों पर खेती करने वाले किसानों के हित में एक अहम और ऐतिहासिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में ऐसे किसानों को प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में मुआवजा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इस निर्णय से उन किसानों को बड़ी राहत मिलेगी, जो वर्षों से सरकारी या तथाकथित “कच्ची” जमीनों पर खेती कर अपनी आजीविका चला रहे हैं।

अब तक स्थिति यह थी कि सीमावर्ती क्षेत्रों, खासकर जिला फाजिल्का में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान निजी या पक्की जमीनों के मालिक किसानों को तो मुआवजा मिल जाता था, लेकिन सरकारी या कच्ची जमीनों पर खेती करने वाले किसान मुआवजे से वंचित रह जाते थे। नई नीति के तहत अब इन किसानों को भी सरकारी राहत और मुआवजे के दायरे में शामिल किया जाएगा।

इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने खुशी जाहिर की और कहा कि बॉर्डर पट्टी के किसान लंबे समय से इस मांग को उठा रहे थे। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सीमावर्ती किसानों के लिए संजीवनी साबित होगा और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री और पूरी कैबिनेट का आभार व्यक्त करते हुए इसे किसानों के हित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया।

विधायक ने किसानों को बधाई देते हुए भरोसा दिलाया कि अब उन्हें प्राकृतिक आपदाओं के समय असुरक्षित महसूस करने की जरूरत नहीं है। यदि भविष्य में बाढ़ या अन्य आपदाएं आती हैं, तो सरकारी जमीनों पर खेती करने वाले किसान भी घोषित मुआवजे के हकदार होंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और लगातार उनके कल्याण के लिए काम कर रही है।

Share This
अगला लेख → सुबह 4:30 बजे चली गोली, घर में किसी ने नहीं सुनी—अक्षत की सा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun