मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

गोरक्षपीठाधीश्वर ने की मां जगतजननी से की लोक कल्याण की प्रार्थना

गोरक्षपीठाधीश्वर ने की मां जगतजननी से की लोक कल्याण की प्रार्थना

गोरखपुर – श्री गोरक्षनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में चल रहा आदिशक्ति मां भगवती दुर्गा की उपासना का अनुष्ठान महानवमी तिथि पर सोमवार सायंकाल विधि विधान से पूर्ण हुआ। इस अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर के शक्तिपीठ में मां जगतजननी के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की आराधना कर लोक कल्याण की प्रार्थना की।

सनातनी मान्यताओं के अनुसार मां सिद्धिदात्री अपने भक्तों के सभी मनोरथ को पूर्ण करती हैं। शास्त्रों में उन्हें सिद्धि और मोक्ष की देवी माना जाता है। माता सिद्धिदात्री के भक्त के मन में कोई ऐसी कामना शेष नहीं रहती, जिसे वह पूर्ण करना चाहे। अर्थात माता उसकी सभी कामनाएं पूरी कर देती हैं। गोरक्षपीठाधीश्वर ने विधि विधान से माता का पूजन करने के बाद आरती उतारी। क्षमा प्रार्थना के बाद प्रसाद वितरण के साथ उपासना पूरी हुई। इस अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ जी, संतोषदास जी सतुआबाबा, एडीजी अखिल कुमार, कमिश्नर अनिल ढींगरा, पूर्व डीजीपी डी. एस. चौहान, पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, राकेश सिंह बघेल, अरुणेश शाही, दुर्गेश बजाज, दीपक सिंह, पार्षद धर्मदेव चौहान, वीर सिंह सोनकर,अष्टभुजा तिवारी, मृत्युंजय सिंह, एमएलसी डॉ धर्मेन्द्र सिंह सहित गोरखनाथ मंदिर के भक्त उपस्थित रहे।

Share This
अगला लेख → प्रधानमंत्री मोदी ने की जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय बात…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun