मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं

तापमान ने तोड़े रिकॉर्ड, दिल्ली सहित 11 राज्यों में गर्मी से हाहाकार, कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार

तापमान ने तोड़े रिकॉर्ड, दिल्ली सहित 11 राज्यों में गर्मी से हाहाकार, कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार

भारत मौसम विभाग (IMD) ने अगले सात दिनों के लिए मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। देश के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है, वहीं कुछ राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान का खतरा बना हुआ है। खास तौर पर अगले 24 घंटों में दिल्ली समेत 11 राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी दी गई है।

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बढ़ेगा तापमान

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले छह दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी जा सकती है। इसी तरह, मध्य भारत और गुजरात में आने वाले तीन दिनों में पारा 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। पूर्वी भारत में तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक उछल सकता है।

इन राज्यों में भीषण गर्मी का कहर

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा, पंजाब और दिल्ली में तेज गर्मी का असर बना रहेगा। बिहार और झारखंड में भी 24 से 26 अप्रैल के बीच रात का तापमान सामान्य से अधिक रहने की आशंका जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर: गर्मी से राहत नहीं

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आने वाले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अनुमान

24 से 26 अप्रैल के दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। 24 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश के साथ तूफान आने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

दक्षिण भारत में बारिश और बिजली गिरने की आशंका

केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और तेलंगाना में भी अगले सात दिनों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।

उत्तर भारत में सक्रिय है पश्चिमी विक्षोभ

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों — जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड — में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। यह बदलाव एक सक्रिय चक्रवाती सिस्टम के कारण हो रहा है, जो इस समय उत्तरी और मध्य पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है।

Share This
अगला लेख → पहलगाम में दिल दहला देने वाला मंजर, आतंकियों ने सिर झुकवाकर …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,675 +20 (+0.03%)
निफ्टी 24,259 +9 (+0.04%)
मौसम
28°C
Patchy rain nearby
💧 78% 💨 8 km/h
Dehradun