मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पति का धंधा मंदा हुआ तो जेठ की दुकान में लगावाई आग

पति का धंधा मंदा हुआ तो जेठ की दुकान में लगावाई आग

मध्यप्रदेश – भोपाल में जलन और ईर्ष्या का एक अनोखा मामला सामने आया है। भोपाल के कमला नगर इलाके में एक महिला ने पति का धंधा मंदा होने पर अपने जेठ की दुकान में आग लगवा दी।

महिला ने क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर दो हजार की सुपारी देकर नाबालिग और उसके साथियों से अपने ही जेठ की दुकान में आग लगवा दी। कमला नगर क्षेत्र में जहीर खान की मैकेनिक की दुकान है। गुरुवार को उनकी दुकान में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी थी। इससे 6 वाहन खाक हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे देखे तो एक्टिवा सवार तीन युवक नजर आए।

फुटेज खंगालते हुए पुलिस जहांगीराबाद तक पहुंच गई। यहां से एक नाबालिग और उसके दो साथियों जैद एवं फरहान को हिरासत में लिया। आरोपियों ने बताया कि कुम्हारपुरा निवासी शीरी बख्श अप्पी ने उन्हें दो हजार रुपए जहीर की दुकान में आग लगाने के लिए दिए थे।

शीरी ने बताया कि जेठ की दुकान के कारण उसके पति जमीर बख्श की दुकान नहीं चल रही थी। इसलिए क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर जेठ की दुकान में आग लगाने का आइडिया आया था।

Share This
अगला लेख → जसवंत सिंह के निधन पर लालकृष्ण आडवाणी ने जताया दुख,कहा मेरे …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 4 km/h
Dehradun