मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

नरेंद्र मोदी होंगे राम लला के दर्शन करने वाले पहले प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी होंगे राम लला के दर्शन करने वाले पहले प्रधानमंत्री

अयोध्या – राम मंदिर निर्माण को लेकर हो रहे भूमिपूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुच रहे है,कास बात ये है कि राम लला कर दर्शन करने वाले वे पहले प्रधानमंत्री होंगे इससे पहले बतौर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी का अयोध्‍या आना तो हुआ, पर रामलला के दर्शन का अवसर नही मिला। मोदी पांच अगस्‍त को प्रधानमंत्री रहते न केवल रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे, बल्कि जन्मभूमि पर राम मंदिर की आधारशिला भी रखेंगे।

नरेंद्र मोदी से पहले 9 नवंबर, 1989 को राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते जन्मभूमि पर रामलला के मंदिर के लिए शिलान्यास हुआ था, लेकिन खुद राजीव गांधी अयोध्या नहीं आए थे, बल्कि दिगंबर अखाड़ा के महंत रामचंद्रदास परमहंस, गोरक्षपीठ के महंत रहे अवेद्यनाथ, विहिप के शीर्ष नेता अशोक सिंहल और कामेश्वर चौपाल आदि ने मंदिर के लिए शिलान्यास किया था। जहां तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात है, वह वर्ष 2009, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां सभा कर चुके हैं। उस वक्‍त वह राम जन्‍मभूमि नहीं आए थे

राजीव गांधी से पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तीन बार अयोध्या आईं। 1966 में वह सरयू के पुराने पुल का उद्घाटन करने अयोध्या आईं थीं। इसके बाद 1975 में वह आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने अयोध्या आईं। वर्ष 1979 में भी उनका अयोध्या आना हुआ। तब उन्होंने हनुमानगढ़ी जाकर बजरंगबली का दर्शन-पूजन किया था।

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और देश के प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी बतौर प्रधानमंत्री यहां दो बार आए थे। वर्ष 2002 में मंदिर आंदोलन के शलाका पुरुष रामचंद्रदास परमहंस के स्‍वर्गवास पर वह अयोध्या आए थे इसके बाद वर्ष 2004 में उन्होंने हवाई अड्डे पर चुनावी सभा को संबोधित किया था। तब भी यह दोहराया था कि परमहंस जी का सपना अवश्य पूरा होगा, लेकिन प्रधानमंत्री रहते उन्होंने रामलला और बजरंगबली का दर्शन-पूजन नहीं किया था। 

Share This
अगला लेख → राम मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास का कार्य सम्पन्न, ऐतिहास…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun