मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

यूपी में कोरोना के 4412 नए मामले, अब तक कुल 5517 मरीजों की हुई मौत

यूपी में कोरोना के 4412 नए मामले, अब तक कुल 5517 मरीजों की हुई मौत

लखनऊ – उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 4412 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में लगातार नौवें दिन नए मामलों के मुकाबले कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या अधिक रही। बीते 24 घंटे में इलाज के बाद 6546 कोरोना मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। राज्य में रिकवरी रेट 83.64 प्रतिशत हो गया है। शनिवार को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने इस बात की जानकारी दी।

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या अब घटकर 57 हजार 086 हो गई है। इसमें से 29 हजार 266 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहीं 2629 मरीज प्राइवेट व 145 मरीज सेमी पेड अस्पातलों में अपना इलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 2 लाख 03 हजार 246 मरीजों ने होम आइसोलेशन का विकल्प चुना है। इसमें से 1 लाख 73 हजार 980 उपचारित हो चुके हैं। प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अभी तक 5517 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट और सक्रिय मामलों में कमी के साथ ही कंटेनमेंट जोन की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में अब 18 हजार 510 कंटेनमेंट जोन रह गए हैं। इन इलाकों में 13.5 लाख मकान में 75 लाख लोग रह रहे हैं। कंटेनमेंट जोन में 48 हजार 997 कोरोना पॉजिटिव अभी तक मिले हैं।

Share This
अगला लेख → पति का धंधा मंदा हुआ तो जेठ की दुकान में लगावाई आग

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,659 +893 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun