मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी पहली बार जनता के बीच जाएंगे, समारोह नहीं, फूल-माला से भी दूरी

पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी पहली बार जनता के बीच जाएंगे, समारोह नहीं, फूल-माला से भी दूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों बिहार के मधुबनी जिले के दौरे पर हैं, जहां वे लगभग 13,500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। यह दौरा पंचायती राज दिवस के अवसर पर तय हुआ था और इसके लिए भव्य तैयारियां भी की गई थीं। लेकिन हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चलते सभी सांस्कृतिक और स्वागत समारोहों को रद्द कर दिया गया है। इस हमले में करीब 26 लोगों की जान चली गई।

केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम अब बिना किसी धूमधाम के होगा। हालांकि, पीएम मोदी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य में आएंगे, विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे और जनता को संबोधित भी करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री अपने भाषण में आतंकवाद की इस कायराना हरकत पर नाराज़गी जाहिर करते हुए कड़ा संदेश देंगे और भविष्य में सख्त कार्रवाई का आश्वासन भी दे सकते हैं।

मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल में पीएम मोदी सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। साथ ही वह कुछ नई सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जिनमें ‘नमो भारत इंटरसिटी ट्रेन’ और ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ प्रमुख हैं।

ललन सिंह ने बताया कि पहले पीएम के स्वागत के लिए जीप रैली और नीतीश कुमार के साथ मंच साझा करने का कार्यक्रम था, लेकिन इस हमले के बाद इन सभी योजनाओं को स्थगित कर दिया गया है। अब प्रधानमंत्री केवल सभा को संबोधित करेंगे और फिर वापस लौट जाएंगे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री पूरे देश की पंचायतों और ग्राम सभाओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद भी करेंगे और ग्रामीण विकास को मजबूती देने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे।

इस तरह के हमलों का जवाब देने में भारत पूरी तरह सक्षम है और सरकार उचित समय पर इसका ठोस जवाब देगी।

Share This
अगला लेख → तापमान ने तोड़े रिकॉर्ड, दिल्ली सहित 11 राज्यों में गर्मी से…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun