मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पाकिस्तान की हार पर शान मसूद का गुस्सा, ‘बेईमानी’ के आरोप लगाकर उठाए सवाल

पाकिस्तान की हार पर शान मसूद का गुस्सा, ‘बेईमानी’ के आरोप लगाकर उठाए सवाल

दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को अपने घर में खेली गई दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया। पहले टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद, दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज पर कब्जा जमा लिया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने डबल सेंचुरी बनाई, जबकि पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने भी शानदार शतक जड़ा। हालांकि, शान का शतक रिकेल्टन की पारी के आगे फीका पड़ गया।

दूसरी पारी में शान मसूद 145 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हुए, लेकिन उनके इस आउट होने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मैच के बाद शान ने अंपायरिंग और डीआरएस तकनीक पर सवाल उठाए।

शान को क्वेना मफाका ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। फील्ड अंपायर ने शुरुआत में नॉट आउट दिया था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने डीआरएस लिया, जिसके बाद टीवी अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। इस फैसले पर नाराजगी जाहिर करते हुए शान ने कहा, “यह साफ महसूस हो रहा था कि गेंद स्टंप के बाहर जा रही थी। जहां हॉक आई ने दिखाया कि गेंद लगी, असल में वहां नहीं लगी। मुझे ज्यादा हिट पैर के बाहरी हिस्से पर हुआ था।” शान ने यह भी कहा कि फील्ड अंपायर ने भी यही समझकर उन्हें नॉट आउट दिया था।

मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में कप्तान तेम्बा बवुमा (106), कैइल वेरेन्ने (100), और रयान रिकेल्टन (259) की शानदार पारियों की बदौलत 615 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 194 रनों पर सिमट गई, जिसके बाद उन्हें फॉलो ऑन करना पड़ा। दूसरी पारी में पाकिस्तान ने 478 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 58 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे मेजबान टीम ने आठवें ओवर की पहली गेंद पर ही हासिल कर लिया।इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में दबदबा बनाते हुए पाकिस्तान का सफाया कर दिया।

Share This
अगला लेख → भारत में एचएमपीवी का असर, नागपुर में 13 वर्षीय लड़की और 7 वर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Mist
💧 94% 💨 5 km/h
Dehradun