मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

MP में BSF इंस्पेक्टर से 71 लाख की ठगी, डिजिटल अरेस्ट की चौंकाने वाली घटना

MP में BSF इंस्पेक्टर से 71 लाख की ठगी, डिजिटल अरेस्ट की चौंकाने वाली घटना

साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पहले ये अपराधी आम लोगों को निशाना बनाते थे, लेकिन अब पुलिस और बैंक अधिकारियों तक को अपने जाल में फंसा रहे हैं। ऐसे ही एक घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आई है, जहां बीएसएफ इंस्पेक्टर अवसार अहमद साइबर ठगों का शिकार बन गए और उन्हें 71 लाख रुपये की भारी चपत लगी।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं अवसार अहमद
अवसार अहमद उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। उनका परिवार लखनऊ में रहता है, जबकि उनका बेटा दिल्ली में पढ़ाई कर रहा है। अवसार अहमद ग्वालियर के टेकनपुर स्थित बीएसएफ अकादमी में तैनात हैं और अकेले रहते हैं। ठगों ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी और कहा कि वे इस मामले की जानकारी अपने परिवार से साझा न करें।

71 लाख रुपये ठग लिए
एक महीने तक अवसार अहमद ने अपने परिवार को कुछ नहीं बताया। इस दौरान ठगों ने उनसे कई बार पैसे अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवाए। उन्होंने 5 बार RTGS और 29 बार UPI ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 71 लाख रुपये ठगों को भेज दिए। यहां तक कि इस दौरान उन्होंने दिल्ली में स्थित अपनी जमीन भी बेच दी और उसकी राशि भी ठगों को दे दी।

बेटे ने की मदद, मामला दर्ज हुआ
अवसार अहमद अपने बेटे से बात करते समय अक्सर परेशान रहते थे। जब 2 जनवरी को उनके बेटे को शक हुआ और उसने परेशानी की वजह पूछी, तो उन्होंने पूरी बात बताई। इसके बाद उनका बेटा दिल्ली से ग्वालियर पहुंचा और पिता को ढांढस बंधाया। बेटे ने ग्वालियर के एसपी से मिलकर इस ठगी की शिकायत दर्ज करवाई। साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साइबर ठगों की यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि कैसे ये अपराधी लोगों की मेहनत की कमाई लूट लेते हैं।

Share This
अगला लेख → पाकिस्तान की हार पर शान मसूद का गुस्सा, 'बेईमानी' के आरोप लग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun