मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

भारत में एचएमपीवी का असर, नागपुर में 13 वर्षीय लड़की और 7 वर्षीय लड़का संक्रमित

भारत में एचएमपीवी का असर, नागपुर में 13 वर्षीय लड़की और 7 वर्षीय लड़का संक्रमित

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) ने भारत में दस्तक दे दी है और इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में इस वायरस के 2 संदिग्ध मरीज पाए गए हैं। इससे पहले कर्नाटक में 2, गुजरात में 1, पश्चिम बंगाल में 1 और तमिलनाडु में 2 मामले सामने आ चुके हैं।

नागपुर में संदिग्ध मामले

नागपुर में 13 साल की एक लड़की और 7 साल के एक लड़के में HMPV के लक्षण मिले हैं। लगातार सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत के बाद परिवार ने निजी लैब में जांच करवाई, जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे परिवार में घबराहट बढ़ गई। हालांकि, बच्चों की हालत गंभीर नहीं होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी और घर पर इलाज के जरिए उनकी स्थिति नियंत्रण में है।

मुंबई महानगरपालिका अलर्ट पर

मुंबई महानगरपालिका ने इस वायरस को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। जेजे और सेंट जॉर्ज अस्पताल को मुख्य केंद्र बनाया गया है, जहां संदिग्ध मरीजों का इलाज किया जाएगा। साथ ही नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पुणे में भी तैयारी

पुणे महानगरपालिका ने भी नायडू अस्पताल में इस वायरस के लिए 5 बेड तैयार रखे हैं। लक्षण वाले मरीजों को इन्हीं बेड पर प्राथमिकता से रखा जाएगा। अगर मरीजों की संख्या बढ़ती है, तो बेड की संख्या 50 तक बढ़ाई जाएगी और एक अलग वार्ड बनाया जाएगा।

बच्चों की देखभाल के उपाय

चूंकि यह वायरस बच्चों को अधिक प्रभावित कर रहा है, इसलिए उनकी देखभाल बेहद जरूरी हो गई है। बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:

  • बच्चों को हाथ धोने की आदत डालें।
  • उन्हें संक्रमण से बचाने के लिए जरूरी एहतियात बरतें।
  • संक्रमित इलाकों की यात्रा से बचें।
  • पौष्टिक और साफ-सुथरा भोजन दें।

HMPV के लक्षण

यदि आपको या आपके बच्चे को निम्नलिखित लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत जांच कराएं:

  • तेज़ बुखार (103°F या 40°C से अधिक)
  • सांस लेने में तकलीफ
  • त्वचा, होंठ या नाखूनों का नीला पड़ना (सायनोसिस)

HMPV की पुष्टि के लिए नाक या गले से सैंपल लिया जाता है और मरीज की मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर जांच की जाती है।

Share This
अगला लेख → दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख तय, 5 फरवरी को मतदान और 8 फरव…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun