मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पाकिस्तान को बड़ा झटका, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अंतिम स्थान पर फिसली टीम

पाकिस्तान को बड़ा झटका, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अंतिम स्थान पर फिसली टीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम फिलहाल चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों में जुटी है, लेकिन टीम का खराब प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा। हालात ऐसे हो गए हैं कि पाकिस्तान अब अपने घरेलू मैदानों पर भी जीत दर्ज करने में नाकाम साबित हो रहा है। स्थिति तब और शर्मनाक हो गई जब वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को उसके ही घर में हराकर बड़ा झटका दे दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर पहुंच गया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टेस्ट हारने के बाद पाकिस्तान की यह हालत हुई।

इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 120 रन से हराया, जो पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ। हालांकि इस जीत-हार से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस पर कोई खास असर नहीं पड़ा, क्योंकि दोनों ही टीमें पहले से ही फाइनल की दौड़ से बाहर थीं। लेकिन इस हार ने पाकिस्तान के प्रदर्शन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ हार के बाद अंक तालिका में बदलाव

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच इस सीरीज से पहले पाकिस्तान विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में आठवें और वेस्टइंडीज नौवें स्थान पर था। उस समय पाकिस्तान का पीसीटी (प्वाइंट्स परसेंटेज) 30.13 था, जबकि वेस्टइंडीज का पीसीटी 22.22 था। लेकिन दूसरे टेस्ट में हारने के बाद पाकिस्तान का पीसीटी गिरकर 27.98 पर पहुंच गया और वह आखिरी पायदान पर खिसक गया। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज ने इस जीत के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर छलांग लगाई और उसका पीसीटी बढ़कर 28.21 हो गया।

ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका सीरीज से फाइनल की तैयारियां पूरी होंगी

अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के इस संस्करण में केवल दो मैच बचे हैं, जो श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाएंगे। यह दो मैचों की टेस्ट सीरीज श्रीलंका में होगी। हालांकि, इस सीरीज का फाइनल की दौड़ पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया पहले ही फाइनल में पहुंच चुका है और श्रीलंका पहले ही बाहर हो चुका है। यदि ऑस्ट्रेलिया यह सीरीज जीत लेता है, तो उसके पास दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़कर अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंचने का मौका होगा।

Share This
अगला लेख → आईपीएल में लखनऊ की टीम तैयार, बड़े मिया और छोटे मिया की जोड़…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 4 km/h
Dehradun