मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

आईपीएल में लखनऊ की टीम तैयार, बड़े मिया और छोटे मिया की जोड़ी पर ऋषभ पंत ने दी प्रतिक्रिया

आईपीएल में लखनऊ की टीम तैयार, बड़े मिया और छोटे मिया की जोड़ी पर ऋषभ पंत ने दी प्रतिक्रिया

आईपीएल 2025 के लिए टीमों ने अपनी तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने नए कप्तान का ऐलान किया, और ऋषभ पंत को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। पंत को इस सीजन में लखनऊ ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा था। अब उनके सामने एक बड़ी चुनौती है। 2022 में आईपीएल में पदार्पण करने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी पहले केएल राहुल के पास थी, लेकिन इस सीजन के लिए लखनऊ ने राहुल को रिटेन नहीं किया और दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें ऋषभ पंत से पूछा गया कि वह किस खिलाड़ी के साथ आईपीएल में खेलना चाहते हैं। इस पर पंत ने निकोलस पूरन के साथ बल्लेबाजी करने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद, लखनऊ ने एक मजेदार एडिट वीडियो शेयर किया, जिसमें पंत और पूरन मशहूर फिल्म “बड़े मिया छोटे मिया” के गाने पर डांस करते हुए नजर आए।

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 2022 से आईपीएल में खेल रही है। 2022, 2023 और 2024 में केएल राहुल ने टीम की कप्तानी की, और उनकी कप्तानी में टीम ने 2022 और 2023 में प्लेऑफ तक पहुँचने का कारनामा किया, लेकिन 2024 में टीम ऐसा नहीं कर सकी। इस बार, लखनऊ की टीम नए कप्तान के साथ नई उम्मीदों के साथ मैदान में उतरेगी, और फैंस को पंत से काफी उम्मीदें रहेंगी।

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस सीजन में ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान, आयुष बदोनी, डेविड मिलर, एडेन माक्ररम, मिचेल मार्श, आवेश खान, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, आकाश दीप, हिम्मत सिंह, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, राजवर्धन हैंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी और मैथ्यू ब्रीट्जके शामिल हैं।

Share This
अगला लेख → UPS: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 1 अप्रैल से लागू होगी यूनिफ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun