मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा उलटफेर, भारत के विरोधी खिलाड़ी की विदाई संभव

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा उलटफेर, भारत के विरोधी खिलाड़ी की विदाई संभव

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत होते ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है। अभी टूर्नामेंट का सिर्फ एक ही मुकाबला हुआ है, लेकिन पाकिस्तानी टीम में बदलाव की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पाकिस्तान को अपना अगला मुकाबला 23 फरवरी को भारत के खिलाफ खेलना है, लेकिन इससे पहले ही टीम को एक बड़ा झटका लग सकता है।

पाकिस्तान अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड से 60 रनों के बड़े अंतर से हार चुका है। इस मैच के दौरान सलामी बल्लेबाज फखर जमां चोटिल हो गए, जिसके बाद वे पूरी पारी में फील्डिंग करने नहीं उतरे। बल्लेबाजी के दौरान भी वे दर्द से जूझ रहे थे और ज्यादा रन नहीं बना सके। पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने कहा कि फखर जमां की स्कैन रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही उनके खेलने पर कोई फैसला लिया जाएगा।

दुबई के लिए रवाना नहीं हुए फखर जमां

पाकिस्तानी टीम 23 फरवरी के भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए कराची से दुबई रवाना हो चुकी है, लेकिन फखर जमां उनके साथ नहीं गए हैं। टीम स्क्वाड का हिस्सा होने के बावजूद उनका दुबई न जाना इस बात के संकेत दे रहा है कि उनकी चोट गंभीर हो सकती है। हालांकि, रिपोर्ट आने के बाद वे बाद में जुड़ सकते हैं, लेकिन ऐसी संभावना जताई जा रही है कि वे पूरी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो आईसीसी की अनुमति के बाद उनके रिप्लेसमेंट की आधिकारिक घोषणा की जाएगी

इमाम उल हक की हो सकती है वापसी

अगर फखर जमां टूर्नामेंट से बाहर होते हैं, तो उनकी जगह इमाम उल हक को टीम में शामिल किए जाने की चर्चा हो रही है। इमाम उल हक एक सलामी बल्लेबाज हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों से वे टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए अपना आखिरी वनडे मुकाबला अक्टूबर 2023 में खेला था। हालांकि, वे घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं और उनके बल्ले से रन निकल रहे हैं।

इमाम उल हक 72 वनडे मैचों में 3138 रन बना चुके हैं, जिसमें 9 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि, टीम में वापसी से पहले उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना होगा, जिसके बाद ही उनके नाम की आधिकारिक घोषणा होगी।

भारत के लिए फखर जमां के बाहर होने का फायदा

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन फखर जमां की गैरमौजूदगी टीम इंडिया के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में फखर जमां ने भारत के खिलाफ 114 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी, जिससे पाकिस्तान को जीत हासिल हुई थी।

तब भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने उन्हें शुरुआती ओवर में आउट कर दिया था, लेकिन गेंद नो बॉल निकली। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और शानदार शतक जड़ दिया। यही कारण है कि भारतीय फैंस के लिए वे किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं माने जाते। अगर वे इस मुकाबले से बाहर होते हैं, तो भारतीय टीम को इसका सीधा फायदा मिल सकता है।

Share This
अगला लेख → टॉस हारते ही रोहित शर्मा की टीम इंडिया ने बनाया अनचाहा रिकॉर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,744 -92 (-0.12%)
निफ्टी 23,962 -34 (-0.14%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun