मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

टॉस हारते ही रोहित शर्मा की टीम इंडिया ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, लिस्ट में टॉप पर पहुंची

टॉस हारते ही रोहित शर्मा की टीम इंडिया ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, लिस्ट में टॉप पर पहुंची

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत दुबई में ग्रुप-ए के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ की। इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं, भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भी मौका मिला है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, ऐसे में उसकी कोशिश जीत के साथ शुरुआत करने की होगी।

लगातार टॉस हारने की अनचाही लिस्ट में भारत ने की नीदरलैंड्स की बराबरी

इस मैच में टॉस हारते ही भारत ने एक अनोखे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वनडे इंटरनेशनल में लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने का रिकॉर्ड पहले नीदरलैंड्स के नाम था, लेकिन अब भारतीय टीम भी इस सूची में शामिल हो गई है। यह लगातार 11वां वनडे मैच था, जब भारतीय टीम टॉस जीतने में असफल रही। इससे पहले, मार्च 2011 से अगस्त 2013 के बीच नीदरलैंड्स ने लगातार 11 वनडे मैचों में टॉस गंवाया था।

भारतीय टीम की प्लेइंग 11 और कप्तान रोहित शर्मा का बयान

बांग्लादेश के खिलाफ इस अहम मुकाबले में भारतीय टीम तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरी है, जिनमें रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव शामिल हैं। वहीं तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और डेब्यू आईसीसी टूर्नामेंट खेल रहे हर्षित राणा को मिली है। टॉस हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे, क्योंकि इस पिच पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान होता है और गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है।

Share This
अगला लेख → शेयर बाजार में गिरावट के साथ क्लोजिंग, मेटल और ऑटो सेक्टर मे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun