मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पितृपक्ष का जानें महत्व और पिंडदान करने की सही तिथि और श्राद्ध की पूरी जानकारी

पितृपक्ष का जानें महत्व और पिंडदान करने की सही तिथि और श्राद्ध की पूरी जानकारी

हिंदू धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृ पक्ष की अवधि में तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध किया जाता है। इस समय जो व्यक्ति अपने पितरों का तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध करता है उसे अपने पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। श्राद्ध करने से जीवन की कई तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं और उनका जीवन सुखमय हो जाता है। इसके साथ ही पितृपक्ष के दौरान दान करने का भी विशेष महत्व होता है। दान करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। हर साल पितृ पक्ष भाद्र पद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से शुरू होता है, जो आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तक चलता है।

कब है पितृ पक्ष 2023

पितृ पक्ष इस वर्ष भाद्र पद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 29 सितंबर 2023 शुक्रवार को शुरू हो रहा है, जो 14 अक्टूबर 2023 शनिवार तक चलेगा। पंचांग के अनुसार भाद्रपद पूर्णिमा 29 सितंबर 2023 दिन शुक्रवार को दोपहर 03:26 बजे है. इसके बाद आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रथम तिथि से प्रतिपदा प्रारंभ होगी। इसलिए बेहतर होगा कि पितृ पक्ष से जुड़े सभी काम 14 सितंबर तक निपटा लें।

पितृ पक्ष तर्पण विधि
हर साल पितरों को समर्पित एक निश्चित अवधि के दौरान पितृ तर्पण किया जाता है। इस कार्य में कुश, अक्षत, जौ, काले तिल और जल से तर्पण करना चाहिए और पितरों से अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगनी चाहिए। कहते हैं सच्चे मन से किया गया तर्पण व्यक्ति को कई तरह के रोगों से मुक्ति दिलाता है और साथ ही पितरों का आशीर्वाद हम पर बना रहता है, जिससे जीवन के हर क्षेत्र में आसानी से सफलता मिलती है. इस अवधि में पितरों की आत्मा की शांति के लिए यथासंभव दान करना चाहिए। इस पूरे कालखंड में हमें इस बात पर विशेष ध्यान देना चाहिए. पितृ पक्ष के दौरान बाल और दाढ़ी नहीं कटवानी चाहिए, घर में सात्विक भोजन करना चाहिए। इस पूरे समय के दौरान आपको किसी भी प्रकार के तामसिक भोजन जैसे मांस, मछली, शराब आदि से बचना चाहिए।

Share This
अगला लेख → Lucknow : अपार्टमेंट में मल्टीलेवल पार्किंग की धंसी जमीन , म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun