मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पूरे दिन थकान महसूस करते हैं? तो बदल डालिए ये 7 आदतें, वरना पछताना पड़ सकता है

पूरे दिन थकान महसूस करते हैं? तो बदल डालिए ये 7 आदतें, वरना पछताना पड़ सकता है

क्या आप सुबह उठते ही थके-थके महसूस करते हैं? क्या दिन भर सुस्ती और ऊर्जा की कमी बनी रहती है? अगर हां, तो यह सिर्फ नींद की कमी नहीं, बल्कि आपकी कुछ गलत दिनचर्या और आदतों का नतीजा हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर की थकान और सुस्ती से जुड़ी कई समस्याएं ऐसी आदतों के कारण होती हैं जिन्हें आप रोज़मर्रा में दोहराते हैं, अक्सर बिना सोचे-समझे।

कई लोग दिनभर थकावट का कारण उम्र या काम का दबाव मान लेते हैं, लेकिन असल वजह खतरनाक आदतें होती हैं, जिन्हें हम रोजमर्रा में नजरअंदाज करते हैं. डॉ. शालिनी सिंह बताती हैं कि, अगर समय रहते इन आदतों को ना बदला जाए, तो यह केवल थकान तक सीमित नहीं रहता, बल्कि गंभीर शारीरिक और मानसिक समस्याओं की जड़ बन सकती है.

ये 7 आदतें हैं आपकी थकान की असली वजह:

  1. सही नींद न लेना
    रात को देर तक मोबाइल चलाना, स्क्रीन टाइम ज़्यादा होना या नींद का समय तय न होना – ये सब गहरी नींद में बाधा डालते हैं। रोज़ाना 7–8 घंटे की गुणवत्ता वाली नींद जरूरी है।
  2. कैफीन और चीनी का ज़्यादा सेवन
    सुस्ती भगाने के लिए कॉफी या मीठी चीज़ें लेना आम है, लेकिन इनसे शरीर थोड़ी देर के लिए एक्टिव रहता है, बाद में और ज़्यादा थकावट देता है।
  3. ब्रेकफास्ट स्किप करना
    सुबह का नाश्ता शरीर के मेटाबॉलिज़्म को एक्टिव करता है। इसे न करने से दिन भर ऊर्जा की कमी महसूस होती है।
  4. लंबे समय तक बैठे रहना
    फिज़िकल एक्टिविटी की कमी से ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है और मांसपेशियों में जकड़न आती है, जिससे थकान बनी रहती है।
  5. पानी कम पीना
    डिहाइड्रेशन से भी थकान होती है। कम पानी पीने से शरीर के अंग सुचारु रूप से काम नहीं कर पाते।
  6. जरूरत से ज्यादा तनाव लेना
    क्रॉनिक स्ट्रेस हार्मोनल असंतुलन पैदा करता है और थकावट को बढ़ाता है। माइंडफुलनेस, मेडिटेशन या योग से फायदा मिल सकता है।
  7. दिन में बेवजह झपकी लेना
    दिन में ज्यादा देर तक सोना रात की नींद को प्रभावित करता है, जिससे दिन भर सुस्ती बनी रहती है।
Share This
अगला लेख → अमेरिकी स्टाइल ट्रैफिक सॉल्यूशन अब भारत में, गोवा-चेन्नई से …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun