मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह कोरोना संक्रमण से हुए मुक्त,अस्पताल से मिली छुट्टी

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह कोरोना संक्रमण से हुए मुक्त,अस्पताल से मिली छुट्टी

नई दिल्ली – देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कोरोना वायरस से मुक्त हो गए है. आज 29 अप्रैल को उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर से छुट्टी दे दी गई. मनमोहन सिंह को 19 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को कोरोना के टीके ‘कोवैक्सीन’ के दो डोज दिए जा चुके हैं. उनकी उम्र 88 साल है और उन्हें शुगर की भी बीमारी है.

डॉ. मनमोहन सिंह की दो बायपास सर्जरी भी हो चुकी हैं. 1990 में उनकी पहली सर्जरी यूनाइटेड किंगडम में हुई थी और 2004 में उनकी एस्कॉर्ट अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गई थी. 2009 में एम्स में उनकी दूसरी बायपास सर्जरी हुई थी. बुखार के चलते पिछले साल मई के महीने में भी मनमोहन सिंह को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. तब भी कोरोना का प्रकोप चरम पर था.

कोविड-19 से निपटने के लिए मनमोहन सिंह ने पांच उपाय सुझाते हुए प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को पत्र लिखा था. पत्र में उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि महामारी से मुकाबले के लिए टीकाकरण तथा दवाओं की आपूर्ति बढ़ाना जरूरी है. मनमोहन सिंह ने कहा था कि केवल टीका लगाये जाने की कुल संख्या को नहीं देखना चाहिए बल्कि यह देखा जाना चाहिए कि कितने प्रतिशत आबादी को टीका लगाया जा चूका है.

Share This
अगला लेख → यूपी में शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक रहेगा ल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Clear
💧 90% 💨 5 km/h
Dehradun