मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पेरिस पैरालंपिक में तीरंदाज हरविंदर सिंह ने जीता गोल्ड , रचा इतिहास

पेरिस पैरालंपिक में तीरंदाज हरविंदर सिंह ने जीता गोल्ड , रचा इतिहास

भारतीय एथलीट हरविंदर सिंह ने पुरुष रिकर्व तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने फाइनल में पोलैंड के लुकास सिजेक को आसानी से 6-0 से हराया। आपको बता दें कि पेरिस पैरालिंपिक 2024 में यह भारत का चौथा स्वर्ण और कुल 22वां पदक है। भारतीय एथलीट ने यह मैच सीधे सेटों में 28-24, 28-27, 29-25 से जीतकर इतिहास रच दिया।

हरविंदर सिंह अब पैरालिंपिक के इतिहास में तीरंदाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक में भी नया रिकॉर्ड बनाया था. उस समय वह पैरालिंपिक में भारत के लिए कोई पदक (कांस्य) जीतने वाले पहले तीरंदाज बने।

आपको बता दें कि पेरिस पैरालिंपिक में तीरंदाजी में यह भारत का दूसरा पदक है। इससे पहले शीतल देवी और राकेश कुमार मिश्रित टीम कंपाउंड तीरंदाजी में कांस्य पदक जीत चुके हैं।

हरविंदर सिंह पैरालंपिक के इतिहास में अपना तीसरा पदक भी जीत सकते हैं. अब वह पूजा जटायन के साथ रिकर्व तीरंदाजी मिश्रित टीम स्पर्धा में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। टीम प्रतियोगिता में उनका पहला मुकाबला आज यानी 5 सितंबर को ऑस्ट्रेलियाई टीम से होगा. अगर हरविंदर उस स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक पर निशाना साधते हैं, तो वह इतिहास में एक पैरालंपिक खेलों में 2 स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन जाएंगे।

Share This
अगला लेख → BJP विधायक लक्ष्मण नापा ने छोड़ी बीजेपी, कांग्रेस में हुए शा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun