मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर सरकार की रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल, गंभीर खुलासे हुए

मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर सरकार की रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल, गंभीर खुलासे हुए

मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार ने कलकत्ता हाईकोर्ट में एक विस्तृत रिपोर्ट दाखिल की है, जिसमें कई अहम जानकारियाँ सामने आई हैं। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने जानबूझकर हिंदू समुदाय को निशाना बनाया।

रिपोर्ट के मुताबिक, 8 अप्रैल को जंगीपुर इलाके में लगभग 8 से 10 हजार की भीड़ जमा हुई और उस दौरान पुलिस पर हमला किया गया। पुलिसकर्मी की लोडेड पिस्तौल तक छीन ली गई। इसके बाद 11 अप्रैल को रघुनाथगंज और शमशेरगंज में भी करीब 5-5 हजार की भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया। 12 अप्रैल को स्थिति और बिगड़ गई जब उपद्रवियों ने सुनियोजित तरीके से हिंदू घरों पर हमले किए।

इस मामले पर सुनवाई करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट ने हिंसा से प्रभावित और विस्थापित लोगों की पहचान तथा उनके पुनर्वास के लिए तीन सदस्यीय समिति के गठन का आदेश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति सौमेन सेन और न्यायमूर्ति राजा बसु चौधरी की खंडपीठ ने दिया है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि मुर्शिदाबाद में केंद्रीय सशस्त्र बलों की तैनाती का 12 अप्रैल का अंतरिम आदेश यथावत रहेगा।

नई गठित समिति में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग (WBHRC) और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (SLSA) के एक-एक प्रतिनिधि को शामिल किया गया है। समिति को हिंसा पीड़ितों की पहचान, उनके नुकसान का आंकलन, प्राथमिकी दर्ज करने में सहायता, तथा विस्थापितों के कल्याण की निगरानी का कार्य सौंपा गया है। अदालत ने यह भी निर्देश दिया है कि राज्य प्रशासन इस समिति को आवश्यक संसाधन और सहयोग प्रदान करे। समिति और राज्य सरकार द्वारा गठित एसआईटी को 15 मई तक रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है।

इस बीच, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की एक टीम भी मालदा जिले पहुंची है, जहां मुर्शिदाबाद हिंसा से प्रभावित कई लोग शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं। आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए यह कदम उठाया है और तीन सप्ताह के भीतर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों के अनुसार, हिंसा में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग जान बचाकर मालदा जिले में पहुंचे हैं। हिंसा का कारण केंद्र सरकार द्वारा वक्फ अधिनियम में किए गए हालिया संशोधन को लेकर फैला आक्रोश बताया जा रहा है।

Share This
अगला लेख → प्यार की मिसाल बनी जोड़ी, पति की मौत के बाद पत्नी ने भी तोड़…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,928 +273 (+0.35%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 78% 💨 4 km/h
Dehradun