मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

प्यार में करियर कुर्बान, पति के लिए 100 करोड़ की प्रॉपर्टी बेची, अब 90’s स्टार साउथ फिल्म में

प्यार में करियर कुर्बान, पति के लिए 100 करोड़ की प्रॉपर्टी बेची, अब 90’s स्टार साउथ फिल्म में

बॉलीवुड में कई ऐसी अदाकारा रही हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती और अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता, लेकिन शादी के बाद ग्लैमर की दुनिया को छोड़कर पारिवारिक जीवन अपना लिया। 90 के दशक की एक ऐसी ही एक्ट्रेस रहीं मधु शाह, जिन्होंने अजय देवगन के साथ पर्दे पर शानदार रोमांस किया और सुपरहिट फिल्में दीं। करियर के चरम पर होते हुए भी उन्होंने शादी के बाद फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी। आज एक बार फिर मधु एक्टिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के सफर पर निकली हैं। बता दें, मधु ने अपने पति के लिए अपनी करोड़ों की संपत्ति भी दांव पर लगा दी थी।

मधु शाह का ताल्लुक एक फिल्मी परिवार से है। उनके पिता रघुनाथ शाह, बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के चाचा थे। मधु को बचपन से ही भरतनाट्यम का प्रशिक्षण मिला था और उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए उन्होंने भी अभिनय को अपना करियर चुना। मधु ने 1990 में मलयालम फिल्म ‘ओट्टयल पट्टलम’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की। फिर 1991 में अजय देवगन के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘फूल और कांटे’ में नजर आईं, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म से ही मधु ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली थी।

सिर्फ पांच साल के भीतर मधु ने हिंदी, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु जैसी भाषाओं में 30 से ज्यादा फिल्में कीं। ‘फूल और कांटे’, ‘दिलजले’, ‘यशवंत’ और ‘पहचान’ जैसी फिल्मों ने उन्हें न सिर्फ लोकप्रियता दिलाई, बल्कि उनकी एक्टिंग का भी लोहा मनवाया।

शादी के बाद मधु ने एक्टिंग छोड़ दी 1999 में शादी के बाद मधु ने अपने करियर को अलविदा कह दिया और अपने पति के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गईं। शादी के बाद उनके जीवन में दो बेटियों ने भी कदम रखा। हालांकि कुछ साल बाद मधु के पति, जो एक बिजनेसमैन हैं, आर्थिक मुश्किलों में फंस गए। जब बिजनेस में भारी नुकसान हुआ, तब मधु ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी 100 करोड़ रुपए की संपत्ति बेच दी ताकि अपने पति को कर्ज से उबार सकें। बाद में उनके पति ने इस संपत्ति को फिर से रिकवर कर लिया।

लंबे अंतराल के बाद मधु ने एक बार फिर एक्टिंग में वापसी की है और अब वे कई अहम प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनती नजर आ रही हैं।

अब नजर आएंगी 200 करोड़ के प्रोजेक्ट में अब मधु शाह जल्द ही साउथ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कनप्पा’ में महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म में प्रभास, मोहनलाल और विष्णु मंचु जैसे बड़े सितारे भी नजर आएंगे। 200 करोड़ से अधिक बजट में बन रही यह फिल्म साउथ सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है। फिल्म में मधु ‘पन्नागा’ का किरदार निभा रही हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मधु इस बड़े पर्दे पर एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीत पाती हैं या नहीं।

Share This
अगला लेख → साउथ सुपरस्टार की थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun