मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

भीषण गर्मी में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित, 24 घंटे एक्टिव रहने के निर्देश

भीषण गर्मी में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित, 24 घंटे एक्टिव रहने के निर्देश

उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे गर्मी अपना कहर बरपा रही है, वैसे-वैसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को राहत देने की तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राज्य के किसी भी गांव में पेयजल संकट न पैदा हो। ग्रामीण परिवारों को गर्मी के दौरान भी शुद्ध और नियमित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करनी होगी। इसके लिए प्रशासन को 24 घंटे अलर्ट रहने को कहा गया है।

प्रदेश सरकार ने सभी मंडलायुक्तों को आदेश दिया है कि वे अपने क्षेत्रों में बैठकें कर पेयजल प्रबंध की निगरानी करें और किसी भी समस्या का तुरंत समाधान सुनिश्चित करें। वहीं, सभी जिलाधिकारियों को भी इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सरकार ने साफ कहा है कि पानी की कमी को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

‘हर घर जल’ और ‘नमामि गंगे’ योजनाओं से मिलेगा लाभ

सरकार की ‘हर घर जल’ और ‘नमामि गंगे’ जैसी प्रमुख योजनाओं के तहत गांव-गांव पाइपलाइन से शुद्ध पानी पहुंचाने का कार्य चल रहा है। जिन इलाकों में यह कार्य पूरा हो चुका है, वहां के लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। जहां कार्य अभी अधूरा है, वहां वैकल्पिक साधनों से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

गर्मी से राहत देने के लिए व्यापक प्रयास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर नागरिक तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। गांवों में भी शहरों जैसी नियमित जलापूर्ति हो, इसके लिए सख्त निगरानी की जा रही है। सरकार का लक्ष्य है कि भीषण गर्मी में भी किसी परिवार को पानी के लिए परेशान न होना पड़े और सभी का जीवन सामान्य बना रहे।

सरकारी कार्यालयों में भी होगी समुचित व्यवस्था

सरकार ने तहसीलों, थानों, अस्पतालों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सामुदायिक शौचालयों में भी पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। साथ ही, इन स्थानों पर घड़े और प्याऊ लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को गर्मी में राहत मिल सके।

जल संरक्षण और जागरूकता पर भी जोर

गांवों में जल संरक्षण, लू से बचाव और स्वच्छ पानी के उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष ‘सूचना, शिक्षा और संप्रेषण’ (IEC) अभियान चलाया जाएगा। सरकार चाहती है कि लोग पानी की महत्ता को समझें और उसका जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें।

उत्तर भारत में अप्रैल से जून के बीच भीषण गर्मी के कारण जलस्रोतों का स्तर गिरने लगता है। कुएं, तालाब और हैंडपंप सूखने लगते हैं, जिससे खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में पानी का संकट गहरा जाता है। इस चुनौती को भांपते हुए योगी सरकार ने पहले से ही व्यापक योजना बनाकर अमल में लाना शुरू कर दिया है, ताकि किसी भी परिवार को पानी के लिए भटकना न पड़े।

Share This
अगला लेख → प्यार में करियर कुर्बान, पति के लिए 100 करोड़ की प्रॉपर्टी ब…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun