मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

प्रयागराज में राहुल गांधी का ‘छात्र संवाद’, पेपर लीक और बेरोजगारी पर होगी चर्चा

प्रयागराज में राहुल गांधी का ‘छात्र संवाद’, पेपर लीक और बेरोजगारी पर होगी चर्चा

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के 19 जुलाई को प्रयागराज आने की संभावना है। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत दोनों नेता ‘छात्र संवाद’ में हिस्सा लेंगे, जहां प्रतियोगी छात्रों और युवाओं से सीधे बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं और बड़ी संख्या में छात्रों को जोड़ने की योजना बनाई जा रही है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वी जोन के प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों प्रतियोगी छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पहले राहुल गांधी का यह दौरा 10 जुलाई को प्रस्तावित था, लेकिन बाद में कार्यक्रम की तारीख बदलकर 19 जुलाई कर दी गई।

प्रस्तावित छात्र संवाद कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, सरकारी भर्तियों में देरी, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा किए जाने की संभावना है। कांग्रेस का उद्देश्य छात्रों की समस्याओं और सुझावों को सीधे सुनकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर उठाना बताया जा रहा है।

कार्यक्रम में अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस ने मिस्ड कॉल रजिस्ट्रेशन अभियान भी शुरू किया है। इसके जरिए प्रतियोगी छात्र कार्यक्रम के लिए अपना पंजीकरण करा सकेंगे और संवाद में शामिल होने का अवसर प्राप्त करेंगे।

इससे पहले राहुल गांधी ने कोटा में भी छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें देशभर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने हिस्सा लिया था। प्रयागराज में प्रस्तावित कार्यक्रम को उसी श्रृंखला का हिस्सा माना जा रहा है, जहां छात्रों से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा की जाएगी।

Share This
अगला लेख → सीएम योगी आज पीलीभीत दौरे पर, करोड़ों की विकास योजनाओं की दे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun