मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

फूटा रूस का गुस्सा यूक्रेन द्वारा एयरस्ट्राइक को बताया ‘आतंकवादी हमला’

फूटा रूस का गुस्सा यूक्रेन द्वारा एयरस्ट्राइक को बताया ‘आतंकवादी हमला’

वर्ल्ड न्यूज़ – रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। इस बार यूक्रेन ने सीधा रूस के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। यूक्रेनी ड्रोन हमले में रूस के पांच अहम एयरबेस पर हमला किया गया, और दावा किया जा रहा है कि दर्जनों सैन्य विमान तबाह कर दिए गए हैं।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस हमले को “ऐतिहासिक” करार दिया। उन्होंने कहा कि यह हमला पूरी तरह से सैन्य ठिकानों पर केंद्रित था और उन उपकरणों को टारगेट किया गया, जो यूक्रेन पर हमलों में इस्तेमाल हो रहे थे। इस ऑपरेशन में कुल 117 ड्रोन का इस्तेमाल हुआ। जेलेंस्की के अनुसार, “हमारे ऑपरेशन का ऑफिस रूसी क्षेत्र में एफएसबी मुख्यालय के बेहद पास स्थित था,” जो इस मिशन की गहराई और सटीकता को दर्शाता है।

यूक्रेन का दावा है कि इस हमले में रूस के लगभग 40 सैन्य विमान नष्ट किए गए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरें इस हमले की तीव्रता को दिखाते हैं। रूस के मरमंस्क, इरकुत्स्क, इवानोवो, रियाजान और अमूर जैसे इलाकों में मौजूद एयरबेस यूक्रेनी ड्रोन हमलों का निशाना बने।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने इस हमले को “आतंकी कार्रवाई” करार दिया है। मंत्रालय के अनुसार, कीव सरकार ने FPV ड्रोन का उपयोग करते हुए इन क्षेत्रों में हमले किए।
रूसी दावे के अनुसार: इवानोवो, रियाजान और अमूर में हमले विफल कर दिए गए, जबकि मरमंस्क और इरकुत्स्क में ड्रोन गिरने के कारण कई विमानों में आग लग गई।

यह ऑपरेशन दर्शाता है कि यूक्रेन अब युद्ध को केवल अपनी सीमाओं तक सीमित नहीं रख रहा। वह अब रूस के अंदर भी सटीक जवाबी कार्रवाई कर रहा है।

यूक्रेनी ड्रोन क्षमताओं और रणनीतिक प्लानिंग ने रूस के एयर डिफेंस को गंभीर चुनौती दी है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह हमला रूस के सैन्य मनोबल पर गहरा असर डाल सकता है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब और अधिक आक्रामक होता जा रहा है। जहां यूक्रेन अपनी रक्षा से आगे बढ़कर हमलावर मुद्रा में आ चुका है, वहीं रूस इसे आतंकी कार्रवाई बता रहा है।

अब बड़ा सवाल ये है—क्या यह हमला रूस को जवाबी कार्रवाई के लिए मजबूर करेगा, या अंतरराष्ट्रीय मंच पर कूटनीतिक बदलाव की शुरुआत करेगा?

Share This
अगला लेख → कोरोना फिर फैला रहा अपने पैर,मौत का आंकड़ा पहुंचा 28, एक्टिव…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun