मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

फैंस ने की विराट कोहली को टेस्ट कप्तान बनाने की अपील, ट्विटर पर हो रही चर्चा

फैंस ने की विराट कोहली को टेस्ट कप्तान बनाने की अपील, ट्विटर पर हो रही चर्चा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां और आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा, जब स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बीच मैच में मैदान छोड़कर चले गए। इसके बाद, वह टीम इंडिया के मेडिकल स्टाफ के साथ स्कैन के लिए स्टेडियम से बाहर जाते हुए दिखाई दिए। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें बुमराह कार में बैठते हुए नजर आ रहे हैं। बुमराह के बाहर जाने के बाद, विराट कोहली ने कप्तान की जिम्मेदारी संभाली।

जब बुमराह मैदान छोड़कर गए थे, तब तक ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए थे। इसके बाद, विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलियाई टीम को 181 रन पर आउट कर दिया। कोहली ने गेंदबाजी में बेहतरीन बदलाव किए और फील्डिंग को भी सही तरह से सेट किया। पहली पारी के आधार पर भारत को चार रनों की बढ़त मिली।

कोहली की कप्तानी पर फैंस का उत्साह
जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में विराट कोहली ने कप्तानी संभालते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। एक फैन ने कोहली की तारीफ करते हुए लिखा, “विराट को टेस्ट कप्तान के रूप में वापस लाओ, और हमें एक बार फिर उनकी शानदार कप्तानी देखने को मिले।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “वह विराट कोहली हैं, उन्हें विकेट लेने के लिए बुमराह की जरूरत नहीं है। सबसे महान टेस्ट कप्तान।” एक अन्य फैन ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मोहम्मद सिराज, नितीश रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा विराट कोहली की कप्तानी में। विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। उन्होंने 68 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिनमें से 40 में जीत हासिल की, 17 में हार और 11 मुकाबले ड्रॉ रहे। भारत के लिए कप्तान के तौर पर कोई भी उनके जितने टेस्ट मैच नहीं जीत पाया।”

Share This
अगला लेख → Lucknow : डीजीपी प्रशांत कुमार के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun