मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Lucknow : डीजीपी प्रशांत कुमार के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, साइबर क्राइम ने की कार्रवाई

Lucknow : डीजीपी प्रशांत कुमार के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, साइबर क्राइम ने की कार्रवाई

लखनऊ साइबर क्राइम थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर चंदा वसूलने वाले एक ठग को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पांच दिनों के भीतर सहारनपुर निवासी आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार किया और घटना में इस्तेमाल किए गए एक आईफोन को भी बरामद किया।

फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट से धोखाधड़ी

आरोपी ने 2022 में एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था। इस अकाउंट पर वह अधिकारियों और महत्वपूर्ण व्यक्तियों की तस्वीरें आधिकारिक ट्विटर हैंडल से डाउनलोड कर पोस्ट करता था। धीरे-धीरे उसने इस फेक अकाउंट पर 67 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स बना लिए। अकाउंट की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए उसने इसे ब्लू टिक से वेरीफाई भी करा लिया।

कुछ समय बाद आरोपी ने जयपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना में पीड़ितों की मदद के नाम पर चंदा वसूलने की साजिश रची। डीजीपी प्रशांत कुमार के नाम और उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल करते हुए उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में जयपुर हादसे का जिक्र करते हुए आरोपी ने अपने बैंक खाते का क्यूआर कोड जोड़ा और लोगों से आर्थिक मदद की अपील की।

इंस्टाग्राम के अलावा, आरोपी ने एक फर्जी यूट्यूब चैनल भी बनाया। इस चैनल पर उसने डीजीपी की तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल करते हुए चंदा मांगने का काम जारी रखा। फेक अकाउंट और यूट्यूब चैनल की प्रामाणिकता देखकर कई लोगों ने उसके क्यूआर कोड के जरिए पैसे ट्रांसफर कर दिए।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

लखनऊ साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 318(4), 319(2) BNS और आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज पांच दिनों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Share This
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → पटना में खुदाई के दौरान मिला 500 साल पुराना शिव मंदिर , श्रद…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun