मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

फोन कॉल पर ट्रंप से जताई नाराज़ आए PM मोदी,कहा ट्रेड डील का लालच नहीं, अब पाकिस्तान पर गोले का जवाब गोले से देंगे

फोन कॉल पर ट्रंप से जताई नाराज़ आए PM मोदी,कहा ट्रेड डील का लालच नहीं, अब पाकिस्तान पर गोले का जवाब गोले से देंगे

भारत और पाकिस्तान में ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान सीजफायर कराने का क्रेडिट लेने की डोनाल्ड ट्रंप की होड़ के बीच बुधवार 18 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति से पहली बार बात हुई. 35 मिनट की फोन कॉल में पीएम मोदी ने आतंकवाद पर सख्त रुख अपनाते हुए डोनाल्ड ट्रंप को साफ कर दिया कि भारत को अमेरिका के साथ ट्रेड डील का लालच नहीं है और आतंकवाद के खिलाफ किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे.

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र ने डोनाल्ड ट्रंप से कहा कि पाकिस्तान की गोली का जवाब भारत गोले से देगा. ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है. पीएम मोदी ने आतंकवाद की लड़ाई में स्पष्ट रूप से ट्रंप से कहा कि भारत किसी भी ट्रेड डील का सहारा नहीं लेगा और भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी.

22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के बाद 6 मई की रात को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था. इसके बाद 7 मई को बौखलाहट में पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला करने की नाकाम कोशिश की और फिर भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की. 3-4 दिन चली इस छोटी से लड़ाई के बाद पाकिस्तान के आग्रह पर दोनों देशों ने सीजफायर का फैसला किया. हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप बार-बार ये कहते हुए नजर आए थे कि उन्होंने सीजफायर के लिए भारत और पाकिस्तान की मध्यस्थता करवाई.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आग्रह पर, आज दोनों नेताओं की फोन पर बात हुई. बातचीत लगभग 35 मिनट चली. विक्रम मिसरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से यह भी साफ कहा, ‘7-10 मई के बीच न तो भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बात हुई और न ही भारत और पाकिस्तान की लड़ाई खत्म करवाने के लिए अमेरिका की मध्यस्थता पर किसी भी स्तर पर कोई बात हुई.’

Share This
अगला लेख → अखिलेश यादव ने मांगा केंद्रीय विमानन मंत्री का इस्तीफा?

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Clear
💧 90% 💨 5 km/h
Dehradun