मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

बच्चों के बीच खड़े होकर UGC बिल के खिलाफ बोले बृजभूषण शरण सिंह

बच्चों के बीच खड़े होकर UGC बिल के खिलाफ बोले बृजभूषण शरण सिंह

UGC के नए नियमों को लेकर जारी विवाद के बीच भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपनी ही सरकार के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर UGC Bill 2026 पर तीखी आपत्ति जताई है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ कई बच्चे खड़े नजर आ रहे हैं और वे इन्हीं बच्चों का उदाहरण देकर नए नियमों का विरोध करते दिखते हैं।

वीडियो में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यूजीसी के नए नियम समाज को बांटने वाले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कानून सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा सकता है और इससे समाज में टकराव की स्थिति पैदा होगी। उनका कहना था कि समाज सिर्फ दफ्तरों में बैठकर नहीं चलता और जमीनी हकीकत को समझे बिना बनाए गए ऐसे नियम खतरनाक साबित हो सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि इन नियमों का गलत इस्तेमाल होने की आशंका ज्यादा है। वीडियो में बच्चों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या अब अधिकारी चाहते हैं कि बच्चे दोस्ती भी जाति देखकर करें। बृजभूषण शरण सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह सोच समाज को पीछे ले जाने वाली है।

पूर्व सांसद ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यूजीसी के नए नियमों को तुरंत वापस नहीं लिया गया, तो वह सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे। उन्होंने दावा किया कि जरूरत पड़ी तो सभी समाजों को एकजुट कर बड़े आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।

गौरतलब है कि UGC Equity Regulations 2026 को लेकर देश के कई हिस्सों में, खासकर सामान्य वर्ग के छात्रों और संगठनों में विरोध तेज होता जा रहा है। ऐसे में सत्तारूढ़ दल से जुड़े नेता का इस तरह खुलकर विरोध में आना इस विवाद को और राजनीतिक रंग देता नजर आ रहा है।

Share This
अगला लेख → Su-57E फाइटर जेट भारत में बनेगा? रूस के बड़े अधिकारी का दावा

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun