मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

महाराजगंज में तेज रफ्तार कार का टायर फटा, पलटने से तीन छात्राओं की मौत, 11 घायल

महाराजगंज में तेज रफ्तार कार का टायर फटा, पलटने से तीन छात्राओं की मौत, 11 घायल

महराजगंज जिले के सिकंदराजीतपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। धानी-फरेंदा मार्ग पर चल रही एक कार का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में तीन छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गईं।

पुलिस के अनुसार, अलग-अलग स्कूलों की 14 छात्राएं कार से बोर्ड परीक्षा देने जा रही थीं। इस दौरान यह हादसा हुआ। घायलों में से छह छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे में जान गंवाने वाली छात्राएं

पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में चांदनी पटेल (15), गायत्री गौड़ (17) और प्रीति (16) की दर्दनाक मौत हो गई। वाहन चालक समेत अन्य 11 छात्राएं घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए धानी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। मृत छात्राओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

डीडीयू जंक्शन पर बड़ा हादसा टला: चलती ट्रेन दो हिस्सों में बंटी, यात्रियों में मचा हड़कंप

पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) जंक्शन पर सोमवार रात एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली के आनंद विहार से ओडिशा के पुरी जा रही 12876 नंदन कानन एक्सप्रेस अचानक दो हिस्सों में बंट गई

कपलिंग टूटने से हुआ हादसा

सूत्रों के अनुसार, ट्रेन के स्लीपर S4 कोच की कपलिंग टूटने के कारण यह घटना घटी। कपलिंग टूटते ही ट्रेन दो भागों में बंट गई, जिससे अंदर बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

तीन घंटे देरी से चल रही थी ट्रेन

बताया जा रहा है कि यह ट्रेन पहले से ही तीन घंटे की देरी से चल रही थी। सोमवार रात करीब 9:30 बजे डीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से रवाना हुई थी। थोड़ी ही दूरी तय करने के बाद कपलिंग टूटने की यह घटना सामने आई। इस अप्रत्याशित घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई और वे डरे-सहमे नजर आए।

रेलवे अधिकारियों ने तत्काल ट्रेन को रोका और मरम्मत कार्य शुरू किया। घटना की जांच की जा रही है और इस तकनीकी खराबी के कारणों का पता लगाया जा रहा है

Share This
अगला लेख → 'एनिमल' के डेढ़ मिनट के बवाली सीन पर फैंस हुए हैरान, रणबीर क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun