मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बहराइच में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत, 8 की हालत गंभीर

बहराइच में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत, 8 की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। गोंडा-बहराइच मार्ग पर खूंटेहना चौकी के नज़दीक स्थित काटिलिया गांव के पास तेज रफ्तार बस और ऑटो की टक्कर हो गई, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि आठ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सभी मृतक और घायल बहराइच के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव के निवासी थे। वे एक ऑटो बुक कर पयागपुर थाना क्षेत्र के कोलुहवा गांव में आयोजित एक रिश्तेदार के वलीमा समारोह में जा रहे थे।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इसके चलते गोंडा-बहराइच मार्ग पर लंबा जाम लग गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को फौरन एंबुलेंस से बहराइच मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है।

प्रशासन द्वारा यातायात को सामान्य करने और सड़क से जाम हटवाने के लिए प्रयास तेज़ी से किए जा रहे हैं। इस हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और बस चालक की तलाश जारी है।

Share This
अगला लेख → कानपुर के बिठूर में भीषण सड़क दुर्घटना, दो महिला अध्यापिकाओं…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun