मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बांग्लादेश पुलिस से हिंदुओं को हटाने की योजना, युनूस ने भर्तियों पर लगाई रोक

बांग्लादेश पुलिस से हिंदुओं को हटाने की योजना, युनूस ने  भर्तियों पर  लगाई रोक

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती कार्रवाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस की सरकार पर आरोप है कि वह बांग्लादेश को हिंदू विहीन बनाने की कोशिशों में जुटी हुई है। हाल ही में गृह मंत्रालय और लोक सेवा आयोग की ओर से एक आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत पुलिस विभाग में कांस्टेबल से लेकर उच्च पदों तक किसी भी हिंदू को नियुक्ति न देने का निर्देश दिया गया है। इस फैसले के कारण लगभग 1500 से अधिक हिंदू उम्मीदवारों के आवेदन खारिज कर दिए गए हैं।

शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद से हिंदुओं के खिलाफ माहौल और अधिक बिगड़ता जा रहा है। अब तक सहायक पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक और डीआईजी स्तर के 100 से ज्यादा हिंदू अधिकारियों को नौकरी से हटा दिया गया है। उनकी जगह कट्टरपंथी संगठन, खासकर जमात-ए-इस्लामी से जुड़े लोगों को नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।

इसके अलावा करीब 79,000 पुलिस कर्मियों की भर्तियों को भी रद्द कर दिया गया है। इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पिछले साल अक्टूबर से शुरू हुई थी, लेकिन अब इसे जनवरी में नई प्रक्रिया के तहत किया जाएगा।

किसी हिंदू की नियुक्ति न हो – सख्त आदेश
बांग्लादेश के पुलिस महानिदेशक (आईजीपी) बहारुल आलम को सख्त निर्देश दिया गया है कि कांस्टेबल या सहायक उप-निरीक्षक पद पर किसी भी हिंदू को नियुक्त न किया जाए, भले ही वे योग्य क्यों न हों। इसके अलावा बांग्लादेश सिविल सेवा परीक्षा में भी हिंदुओं को सफल होने से रोकने की रणनीति बनाई गई है।

हिंदुओं के खिलाफ अभियान तेज
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों का सिलसिला थम नहीं रहा है। पहले उनके धार्मिक स्थलों और व्यवसायों को निशाना बनाया गया, और अब उनकी जान-माल पर खतरा बढ़ गया है। शेख हसीना के बाद से स्थिति और गंभीर हो गई है, और अब तक कई हिंदुओं की हत्या की जा चुकी है। प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस ने स्थिति सुधारने का आश्वासन दिया था, लेकिन हालात और खराब होते जा रहे हैं।

Share This
अगला लेख → राजस्थान में कड़ाके की सर्दी, आज से तीन दिन बारिश और ओले से …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun