मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब , दिल्ली पुलिस ने जारी किए निर्देश

मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब , दिल्ली पुलिस ने जारी किए निर्देश

दिल्ली यातायात पुलिस ने शनिवार को निगमबोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के मद्देनजर राजधानी के कई प्रमुख मार्गों के लिए यातायात परामर्श जारी किया है। यह अंतिम संस्कार पूर्वाह्न 11:45 बजे निर्धारित है।

परामर्श में कहा गया है कि अंतिम यात्रा के दौरान विदेशी गणमान्य व्यक्तियों, वीआईपी/वीवीआईपी और आम लोगों के आगमन को ध्यान में रखते हुए यातायात मार्ग में बदलाव किया गया है। प्रभावित मार्गों में राजा राम कोहली मार्ग, राजघाट रेड लाइट, सिग्नेचर ब्रिज और युधिष्ठिर सेतु शामिल हैं।

इसके अलावा, सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक रिंग रोड, निषाद राज मार्ग, बुलीवर्ड रोड, एसपीएम मार्ग, लोथियन रोड, नेताजी सुभाष मार्ग और आसपास की सड़कों पर यातायात प्रतिबंध या मार्ग परिवर्तन रहेगा। जनता से अपील की गई है कि वे इन मार्गों से गुजरने से बचें।

सड़क किनारे वाहन पार्क न करने की भी सलाह दी गई है, क्योंकि इससे यातायात बाधित हो सकता है। किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने का अनुरोध किया गया है।

भारत के आर्थिक सुधारों के जनक माने जाने वाले डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में बृहस्पतिवार रात दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। यात्रियों से यातायात नियमों का पालन करने और असुविधा से बचने का अनुरोध किया गया है।

Share This
अगला लेख → बांग्लादेश पुलिस से हिंदुओं को हटाने की योजना, युनूस ने भर्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,616 -39 (-0.05%)
निफ्टी 24,233 -17 (-0.07%)
मौसम
27°C
Patchy rain nearby
💧 76% 💨 4 km/h
Dehradun