मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बागपत में महोत्सव के दौरान मंच ढहने से 7 लोगों की मौत, 40 घायल

बागपत में महोत्सव के दौरान मंच ढहने से 7 लोगों की मौत, 40 घायल

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक दुखद घटना की खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर बड़ौत के गांधी रोड स्थित मान स्तंभ परिसर में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां लकड़ी से बना 65 फीट ऊंचा मंच अचानक गिर गया, जिसके नीचे 50 से अधिक श्रद्धालु दब गए। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। भगदड़ के दौरान स्थिति संभालने में लगे 5 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घायल श्रद्धालुओं को तत्काल स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। डीएम अस्मिता लाल और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल लिया और इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान में धार्मिक कार्यक्रम के लिए 65 फीट ऊंचा मंच तैयार किया गया था। यह मंच लकड़ी का बना था और इसके ऊपर भगवान आदिनाथ की 4-5 फीट ऊंची प्रतिमा रखी गई थी। श्रद्धालु सीढ़ियों के जरिए मंच पर पहुंच रहे थे, लेकिन मंच पर अधिक भार होने की वजह से यह भरभराकर गिर गया। घटना के समय मंच के नीचे बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जो मलबे में दब गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंच गिरते ही वहां चीख-पुकार मच गई। लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे, जबकि कई श्रद्धालु मदद के लिए पुकारते रहे। यह दृश्य बेहद हृदयविदारक था। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है, और प्रशासन ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। विशेषज्ञों का कहना है कि मंच को लेकर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया था, जिससे यह हादसा हुआ। बचाव कार्य अभी भी जारी है और पुलिस-प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Share This
अगला लेख → महाकुंभ जा रही ट्रेन में भीषण भीड़, यात्रियों ने गुस्से में …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,923 +87 (+0.11%)
निफ्टी 24,006 +10 (+0.04%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun