मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल

योग गुरु रामदेव को लगा बड़ा झटका , पतंजलि के 14 प्रोडक्ट्स पर लगा बैन

योग गुरु रामदेव को लगा बड़ा झटका , पतंजलि के 14 प्रोडक्ट्स पर लगा बैन

बाबा रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल, भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद बाबा रामदेव की पंतजलि आयुर्वेद को एक और बड़ा झटका लगा है।

उत्तराखंड सरकार ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 उत्पादों का विनिर्माण लाइसेंस रद्द कर दिया है। इनमें हाई बीपी, शुगर, हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी कई दवाएं शामिल हैं।

उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में यह जानकारी दी है. सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि पतंजलि आयुर्वेद उत्पादों के बारे में बार-बार भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के कारण कंपनी का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है. दिव्य फार्मेसी पतंजलि इन उत्पादों का निर्माण करती है।

राज्य सरकार ने बाबा रामदेव की जिन दवाओं के निर्माण पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें ब्लड प्रेशर, शुगर, आई ड्रॉप, खांसी और थायराइड जैसी बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल हैं। इन सभी दवाओं के इस्तेमाल पर सरकार ने रोक लगा दी है. साथ ही इनके निर्माण का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है.

इन दवाओं का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है

1-श्वासारी प्रवाही
2- श्वासारि अवलेह
3- श्वासारि वटी
4- ब्रोंकोम
5- मुक्तावटी एक्सट्रा पावर
6- लिपिडोम
7- बीपी ग्रिड
8- श्वासारि गोल्ड
9- मधुग्रिट
10- मधुनाशिनी वटी एक्सट्रा पावर
11- लिवामृत एडवांस
12- लिवोग्रिट
13- पतंजलि दृष्टि आई ड्रॉप
14- आईग्रिट गोल्ड

    Share This
    अगला लेख → जो लोग सामने लड़ नहीं पा रहे है वो सोशल मीडिया पर फेक वीडियो…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताज़ा ख़बरें
    बाज़ार
    सेंसेक्स 77,599 +833 (+1.09%)
    निफ्टी 24,228 +243 (+1.01%)
    मौसम
    27°C
    Patchy light drizzle
    💧 81% 💨 5 km/h
    Dehradun