मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बाराबंकी में एनकाउंटर के दौरान तीन बदमाशों को लगी गोली, पांच गिरफ्तार

बाराबंकी में एनकाउंटर के दौरान तीन बदमाशों को लगी गोली, पांच गिरफ्तार

लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान तीन बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

यह घटनाएं जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं। पहली मुठभेड़ में पुलिस ने कैब ड्राइवर को बंधक बनाकर उसकी कार लूटने वाले बदमाशों को पकड़ लिया। इन बदमाशों पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस मामले में पीड़ित उमाशंकर यादव ने बताया कि वह लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में रैपिडो टैक्सी के रूप में अपनी स्विफ्ट डिजायर कार चलाते हैं। 5 फरवरी को दो बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट की थी, जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की।

बुधवार रात कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के सूत मिल रोड पर तीन बदमाश बाइक से आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान विजय कुमार रावत, निवासी लखनऊ, के रूप में हुई।

इसके अलावा, बड्डूपुर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपति से लूट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। वहीं, सतरिख, जैदपुर, सफदरगंज और फतेहपुर थाना क्षेत्रों में अनाज के गोदामों में चोरी करने वाले तीन बदमाशों को भी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया।

Share This
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → Sambhal : कनेक्शन काटने के लिए भेजी गई बिजली विभाग की टीम को…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun