मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

बारिश के बाद और भी हसीन हुए पहाड़, लॉन्ग वीकेंड में उठाएं नेचर का मजा

बारिश के बाद और भी हसीन हुए पहाड़, लॉन्ग वीकेंड में उठाएं नेचर का मजा

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में बीते कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मई की तपती गर्मी को काफी हद तक काबू में कर लिया है। तेज हवाओं और लगातार बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और वातावरण में ठंडी-ठंडी फिज़ा बहने लगी है। ऐसे मौसम में अगर घूमने का मूड बन रहा है, तो आपके लिए एक शानदार मौका है!

मई के दूसरे हफ्ते में तीन दिनों का लॉन्ग वीकेंड आ रहा है। 10 मई को शनिवार, 11 मई को रविवार और 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी है — यानी पूरे तीन दिन का ब्रेक! बैंक, स्कूल और अधिकतर सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इस मौके को खाली न जाने दें, और बना लें किसी शांत, हरे-भरे और खूबसूरत पहाड़ी जगह का प्लान। अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको बहुत दूर जाने की जरूरत नहीं — दिल्ली के नजदीक ही कई ऐसे हिल स्टेशन्स हैं जो इस सुहावने मौसम में और भी जादुई लगते हैं।

घूमने की बेहतरीन जगहें

1. भीमताल
अगर आप नैनीताल की भीड़ से बचना चाहते हैं, तो उससे कुछ दूरी पर बसा भीमताल आपके लिए परफेक्ट जगह है। दिल्ली से लगभग 300 किमी की दूरी पर बसे इस झील के किनारे आप बारिश के मौसम में बादलों से ढकी पहाड़ियों का नज़ारा ले सकते हैं। गरमा-गरम भुट्टे और लांग ड्राइव का मजा लें, पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं।

2. मसूरी
हिल स्टेशनों की रानी मसूरी हर मौसम में लोगों को अपनी ओर खींचती है। बारिश के बाद यहां की वादियां और भी हरी-भरी हो जाती हैं। दिल्ली से लगभग 285 किमी की दूरी पर स्थित मसूरी में आप भट्टा फॉल्स, कैंप्टी फॉल्स, गन हिल और रोपवे राइड्स का मजा ले सकते हैं। एडवेंचर लवर्स के लिए रॉक क्लाइंबिंग और रैपलिंग के ऑप्शन भी हैं।

3. मानेसर
अगर आप बहुत दूर नहीं जाना चाहते, तो दिल्ली से सिर्फ 54 किमी दूर मानेसर भी एक शानदार ऑप्शन है। बारिश के बाद यहां का मौसम बेहद खूबसूरत हो जाता है। आप यहां ट्रेकिंग, जिप लाइनिंग, एयर राइफल शूटिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स ट्राय कर सकते हैं। साथ ही सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी में सैकड़ों रंग-बिरंगे पक्षियों को देखना एक खास अनुभव होगा।

4. ऋषिकेश
प्रकृति, एडवेंचर और आध्यात्म — ऋषिकेश इन तीनों का परफेक्ट कॉम्बो है। दिल्ली से लगभग 259 किमी दूर यह जगह इन दिनों काफी ट्रेंड में है। यहां आप गंगा आरती, रिवर राफ्टिंग, कैंपिंग, बंजी जंपिंग, क्लिफ जंपिंग और फ्लाइंग फॉक्स जैसी कई एक्टिविटीज़ का हिस्सा बन सकते हैं। बारिश के बाद यहां की हरियाली और गंगा नदी का नज़ारा आत्मा को सुकून देता है।

Share This
अगला लेख → दूध के साथ खाएं ये ड्राई फ्रूट्स, हर दिन मिलेगी जबरदस्त ताकत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun