मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बिना किसी इलाज के यूरिक एसिड होगा कंट्रोल में, जोड़ों से प्यूरीन भी धीरे-धीरे साफ हो जाएगा

बिना किसी इलाज के यूरिक एसिड होगा कंट्रोल में, जोड़ों से प्यूरीन भी धीरे-धीरे साफ हो जाएगा

शरीर में जब यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, तो इसका असर जोड़ों पर सबसे पहले दिखने लगता है। इससे जोड़ों में सूजन, दर्द और अकड़न जैसी समस्याएं हो जाती हैं, जिससे चलना-फिरना, उठना-बैठना तक मुश्किल हो सकता है। लंबे समय तक यूरिक एसिड का लेवल हाई बना रहने पर किडनी और हड्डियों से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। इसका मुख्य कारण होता है प्यूरीन युक्त चीजों का अधिक सेवन, जो शरीर में यूरिक एसिड को बढ़ा देता है। जब किडनी इसे फिल्टर नहीं कर पाती, तो ये जोड़ों में जमने लगता है और परेशानी बढ़ाता है।

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए दवाइयों और घरेलू नुस्खों के अलावा योग एक बेहद असरदार और प्राकृतिक उपाय है। योग के कुछ आसान अभ्यासों से यूरिक एसिड को काबू में रखा जा सकता है। योग गुरु बाबा रामदेव के अनुसार, नीचे बताए गए योगाभ्यास यूरिक एसिड को नैचुरली कम करने में मदद करते हैं:

1. त्रिकोणासन (Trikonasana):
यह आसन शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाता है और जोड़ों की जकड़न को कम करता है। रोजाना इसका अभ्यास करने से जोड़ों का दर्द भी धीरे-धीरे दूर होता है।

2. भुजंगासन (Bhujangasana):
कोबरा पोज के नाम से मशहूर यह आसन शरीर में लचीलापन लाता है और मांसपेशियों को मजबूत करता है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं और यूरिक एसिड का स्तर घटता है।

3. शलभासन (Shalabhasana):
इसे ग्रासहॉपर पोज भी कहा जाता है। यह आसन पाचन शक्ति को बढ़ाता है और शरीर को डिटॉक्स करता है। मेटाबॉलिज्म सुधरता है जिससे यूरिक एसिड कंट्रोल में आता है।

4. पवनमुक्तासन (Pavanmuktasana):
यह आसन गैस और पाचन की समस्याओं को दूर करता है और शरीर को विषैले तत्वों से मुक्त करता है। रोजाना इसका अभ्यास यूरिक एसिड को कम करने में बेहद सहायक होता है।

5. अर्ध मत्स्येन्द्रासन (Ardha Matsyendrasana):
इस आसन के अभ्यास से लीवर और किडनी बेहतर तरीके से काम करने लगते हैं। शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और पाचन भी सुधरता है। इसका नियमित अभ्यास यूरिक एसिड को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

इन योगासनों को रोजाना कुछ समय के लिए करने से यूरिक एसिड पर काबू पाया जा सकता है, और शरीर को बिना दवा के प्राकृतिक रूप से स्वस्थ रखा जा सकता है।

Share This
अगला लेख → हीमोफीलिया के लिए कोई इलाज नहीं, इसे सिर्फ कंट्रोल किया जा स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun