मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

बिहार – भाजपा ने की ‘द केरला स्टोरी’ को टैक्स फ्री करने की मांग,जेडीयू ने जताई आपत्ति

बिहार – भाजपा ने की ‘द केरला स्टोरी’ को टैक्स फ्री करने की मांग,जेडीयू ने जताई आपत्ति

पटना – केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा बिहार सरकार को ‘द केरला स्टोरी’ को टैक्स फ्री करने के लिए पत्र लिखा गया. इस पत्र के बाद बिहार में राजनीती तेज़ हो गयी है। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बुधवार को कहा कि गिरिराज सिंह बड़े नेता हैं लेकिन उन्हें गरीब और आम जनता की बात करनी चाहिए. वह बिहार से आते हैं लेकिन बिहार में मनरेगा और इंदिरा आवास राशि में काफी कमी है आखिर इस पर में जवाब क्यों नहीं देते हैं? सिर्फ राम और हनुमान, हिंदू-मुसलमान और इधर उधर की बात करने से बीजेपी के लोगों को कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है.

श्रवण कुमार ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जवाब देना चाहिए अगर गरीब को देने के लिए इंदिरा आवास और मनरेगा मद में रुपये नहीं है तो सरकार कैसे सिनेमा में टैक्स फ्री कर देगी. वहीं, उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बीजेपी हमलावर हैं इस पर उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता एकजुट करने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सफल नहीं हो रहे हैं तो बीजेपी के नेताओं के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? उन्हें खुशी मनानी चाहिए कि उनके अनुसार काम हो रहा है लेकिन वे जानते हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में देश बीजेपी मुक्त होने जा रही है इसलिए बीजेपी के नेता सभी परेशान हैं.

‘द केरला स्टोरी’ फिल्म 5 मई को रिलीज होने के बाद से ही विवादों से घिर कई है. यह फिल्म केरल की उन महिलाओं पर आधारित है जिन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया और आतंकवादी संगठन आईएसआईएस में शामिल हो गईं. फिल्म में पहले बताया गया था कि ऐसा करने वालों में लगभग 32 हजार महिलाएं शामिल हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर इस आंकड़े को लेकर हुए विरोध के बाद इस संख्या में संशोधन कर इसे 3 हजार किया गया. कई दलों ने फिल्म के जरिए लव जिहाद एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए इसकी आलोचना की है. वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को राज्य में कर मुक्त घोषित करने का आग्रह किया. केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर फिल्म को राज्य में कर मुक्त करने का आग्रह किया.

Share This
अगला लेख → अम्बेडकरनगर नगर पंचायत अध्यक्ष का हुआ शपथ ग्रहण

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
24°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun