मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

बिहार में डबल मर्डर या सुसाइड का राज़? गया में महिला और पुरुष की लाश मिलने से सनसनी, जहरीला पदार्थ भी बरामद l

बिहार में डबल मर्डर या सुसाइड का राज़? गया में महिला और पुरुष की लाश मिलने से सनसनी, जहरीला पदार्थ भी बरामद l

बिहार के गया जिले में मंगलवार सुबह एक महिला और पुरुष की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना कोंच थाना क्षेत्र के रैना गुमटी के पास की है, जहां दोनों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान गुरुआ थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी 23 वर्षीय चंदन चौधरी और 30 वर्षीय पूजा देवी के रूप में हुई है। अचानक दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

जानकारी के मुताबिक, चंदन चौधरी और पूजा देवी दोनों शादीशुदा थे। पूजा देवी के चार बच्चे (दो बेटियां और दो बेटे) हैं, जबकि चंदन चौधरी का भी एक बेटा है। बताया जा रहा है कि दोनों हाल ही में दिल्ली से लौटे थे और गांव में रह रहे थे। उनकी लाश मिलना अब स्थानीय लोगों के बीच चर्चाओं का बड़ा विषय बन गया है।

पुलिस ने मौके से चंदन चौधरी का आधार कार्ड, मोबाइल फोन और कुछ जहरीला पदार्थ बरामद किया है। इन्हीं सबूतों के आधार पर पुलिस जांच की दिशा तय कर रही है। यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या फिर किसी ने दोनों की हत्या कर शव को घटनास्थल पर फेंक दिया।

स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, संभावना जताई जा रही है कि चंदन और पूजा एक-दूसरे को करीब से जानते थे। पूजा देवी शादीशुदा थी और चार बच्चों की मां थी, वहीं चंदन भी विवाहित था। ऐसे में मामले में विवाहेतर संबंध का एंगल भी सामने आ रहा है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

कोंच थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि “दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल से बरामद जहरीला पदार्थ, मोबाइल और अन्य सामान की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या भी हो सकता है और आत्महत्या की भी आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। बहुत जल्द इसकी सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।”

घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह हत्या है तो इसके पीछे बड़ा षड्यंत्र हो सकता है। वहीं आत्महत्या की थ्योरी लोगों को संदिग्ध लग रही है, क्योंकि दोनों विवाहित थे और उनके परिवार भी हैं।

फिलहाल पुलिस दोनों परिवारों से पूछताछ कर रही है और मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। जहरीला पदार्थ फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द यह साफ कर दिया जाएगा कि मामला खुदकुशी का है या फिर हत्या का।

Share This
अगला लेख → "आजम खान की रिहाई पर सस्पेंस: मुरादाबाद से परवाना न आने पर अ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun