मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
चंडीगढ़ में ‘वारिस पंजाब दे’ समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP

सपा नेता मोईद खान की बढ़ीं मुश्किलें , गैंगरेप के बाद धोखाधड़ी का केस दर्ज

सपा नेता मोईद खान की बढ़ीं मुश्किलें , गैंगरेप के बाद धोखाधड़ी का केस दर्ज

अयोध्या गैंग रेप के आरोपी और समाजवादी पार्टी नेता मोईद खान की मुश्किल बढ़ गई है. दरअसल, आरोपी सपा नेता के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है. आपको बता दें कि इस बार बैंक से धोखाधड़ी के मामले में मोईद खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

पंजाब नेशनल बैंक मैनेजर की ओर से सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मामला पंजाब नेशनल बैंक भदरसा के शाखा प्रबंधक श्रीप्रकाश ने अयोध्या के पूरा कलंदर थाने में दर्ज कराया है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, सपा नेता मोइद खान ने भदरसा में जमीन पर कब्जा कर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बना लिया था. इसी स्थान पर पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा को भी ध्वस्त कर दिया गया. पंजाब नेशनल बैंक जमीन के जिस भाई खुला था, वहा गाटा संख्या 1672 थी। जबकि मुईद खान के नाम पर दर्ज जमीन की गाटा संख्या 1683 थी. पंजाब नेशनल बैंक के साथ मोइद खान का समझौता 15 अक्टूबर 2020 को हुआ था.

आपको बता दें कि अब यह बात सामने आई है कि मोईद खान ने पंजाब नेशनल बैंक के साथ जमीन को लेकर समझौता किया था. वह जमीन सपा नेता मोईद खान की थी ही नहीं।

दरअसल, 17 अगस्त 2024 को अयोध्या विकास प्राधिकरण ने बैंक को नोटिस जारी किया, तब इसका खुलासा हुआ. मोईद खान ने उस जमीन के लिए बैंक के साथ एक समझौता किया था, जो जमीन उसके नाम पर नहीं थी और वह बैंक से भारी मात्रा में किराया भी वसूल रहा था।

पंजाब नेशनल बैंक के भदरसा शाखा प्रबंधक के खिलाफ अयोध्या के पूराकलंदर थाने में दी गई तहरीर पर एक और एफआईआर दर्ज की गई है।

Share This
अगला लेख → BJP को लगा बड़ा झटका, अशोक तंवर कांग्रेस में हुए शामिल

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,928 +273 (+0.35%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
21°C
Light rain shower
💧 92% 💨 5 km/h
Dehradun