मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बिहार ITI एंट्रेंस के लिए फार्म भरने की समय सीमा बढ़ी, जानें नई आखिरी तारीख

बिहार ITI एंट्रेंस के लिए फार्म भरने की समय सीमा बढ़ी, जानें नई आखिरी तारीख

बिहार में आईटीआई करने की सोच रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा 2025 (Bihar ITICAT 2025) के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब इच्छुक छात्र 17 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया बीसीईसीई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर चल रही है।

फीस जमा करने की अंतिम तिथि 18 मई तक

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करने के लिए 18 मई 2025 तक का समय दिया गया है। इसके बाद बोर्ड द्वारा 19 और 20 मई को करेक्शन विंडो खोली जाएगी, जिसमें छात्र अपने फॉर्म में सुधार कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड और परीक्षा की तारीख

बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड 6 जून 2025 को जारी किए जा सकते हैं। वहीं, बिहार आईटीआई कैट (ITICAT 2025) की परीक्षा 15 जून 2025 को आयोजित की जाएगी।

आवेदन शुल्क विवरण:

  • सामान्य वर्ग: ₹750
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति: ₹100
  • दिव्यांग उम्मीदवार: ₹430

आवेदन की प्रक्रिया:

  1. बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: bceceboard.bihar.gov.in
  2. होमपेज पर दिए गए “Online Application” लिंक पर क्लिक करें।
  3. पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर फीस का भुगतान करें।
  5. आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करते समय सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें और समय सीमा का पालन करें।

Share This
अगला लेख → भारत की दहशत से कांपा पाकिस्तान, इस्लामाबाद और लाहौर को बनाय…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,923 +87 (+0.11%)
निफ्टी 24,006 +10 (+0.04%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun