मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

भारत की दहशत से कांपा पाकिस्तान, इस्लामाबाद और लाहौर को बनाया नो-फ्लाई ज़ोन

भारत की दहशत से कांपा पाकिस्तान, इस्लामाबाद और लाहौर को बनाया नो-फ्लाई ज़ोन

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले के पीछे सक्रिय आतंकी संगठनों को पाकिस्तान से समर्थन मिलने के आरोप लग रहे हैं। भारत में इस घटना को लेकर गुस्सा साफ देखा जा सकता है और पाकिस्तान को अब भारत की संभावित कार्रवाई का डर सताने लगा है।

पाकिस्तान के कई प्रमुख नेताओं ने बयान दिए हैं कि भारत कभी भी सैन्य कार्रवाई कर सकता है। इसी डर और तनावपूर्ण हालात के बीच पाकिस्तान सरकार ने अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। पाकिस्तान ने राजधानी इस्लामाबाद और महत्वपूर्ण शहर लाहौर को अस्थायी रूप से ‘नो-फ्लाई ज़ोन’ घोषित कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान ने इन दोनों शहरों पर ‘नोटम’ (Notice to Airmen) जारी किया है, जिसके तहत 2 मई तक किसी भी प्रकार का विमान इन इलाकों के ऊपर उड़ान नहीं भर सकेगा। इसका मतलब यह है कि इन क्षेत्रों में अब कोई भी व्यावसायिक, निजी या सैन्य विमान उड़ान नहीं भरेगा या इन शहरों के ऊपर से नहीं गुजरेगा।

इस्लामाबाद और लाहौर पाकिस्तान के रणनीतिक, राजनीतिक और आर्थिक दृष्टिकोण से बेहद अहम शहर माने जाते हैं। ऐसे में इन शहरों को नो-फ्लाई ज़ोन बनाना इस बात की पुष्टि करता है कि पाकिस्तान किसी भी संभावित खतरे से बेहद डरा हुआ है और हर स्थिति के लिए खुद को तैयार कर रहा है।

Share This
अगला लेख → रघुजी भोसले की तलवार जल्द ही भारत आएगी वापस, सरकार ने नीलामी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun