मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने नंद किशोर गुर्जर को थमाया कारण बताओ नोटिस, 7 दिन में जवाब देने के निर्देश

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने नंद किशोर गुर्जर को थमाया कारण बताओ नोटिस, 7 दिन में जवाब देने के निर्देश

    लखनऊ: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने के मामले में लोनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने विधायक नंद किशोर गुर्जर से स्पष्टीकरण मांगा है।

    नोटिस में कहा गया है कि हाल ही में विधायक द्वारा सार्वजनिक मंचों पर सरकार की आलोचना की गई है, जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है। इसे अनुशासनहीनता माना गया है। बयान में यह भी उल्लेख किया गया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार, विधायक को पत्र प्राप्ति के सात दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देना होगा कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए।

    विधायक ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    गौरतलब है कि शुक्रवार को नंद किशोर गुर्जर ने अधिकारियों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुमराह करने और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, “अधिकारी मुख्यमंत्री को भ्रमित कर सरकारी खजाने को लूट रहे हैं। मुख्य सचिव ने तंत्र-मंत्र कर महाराज जी (योगी आदित्यनाथ) की सोच को नियंत्रित कर लिया है। वह दुनिया के सबसे भ्रष्ट अधिकारी हैं।” उन्होंने यह भी दावा किया कि “अधिकारियों ने अयोध्या में जमीनों पर अवैध कब्जा किया है।”

    फटे कुर्ते में पहुंचे सार्वजनिक मंच पर

    इसके अलावा, भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर फटे कुर्ते में सार्वजनिक रूप से नजर आए और दावा किया कि पुलिस ने उनके कपड़े फाड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुवार को लोनी में महिलाएं ‘राम कलश यात्रा’ निकाल रही थीं, लेकिन पुलिस ने यात्रा रोकने की कोशिश की, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। विधायक ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर गोहत्या हो रही है और पुलिस फर्जी मुठभेड़ों में निर्दोष लोगों की हत्या कर रही है। इसके बाद से वह फटे कुर्ते में सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आ रहे हैं।

    Share This
    अगला लेख → शहीद फौजी के बेटे की अयोध्या में मौत, परिवार की शिकायत पर एस…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    बाज़ार
    सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
    निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
    मौसम
    24°C
    Light rain shower
    💧 95% 💨 4 km/h
    Dehradun