मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

ब्रजेश पाठक के बयान से भड़के सपाई, मुलायम सिंह पर टिप्पणी को लेकर सदन में हंगामा

ब्रजेश पाठक के बयान से भड़के सपाई, मुलायम सिंह पर टिप्पणी को लेकर सदन में हंगामा

यूपी विधानसभा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की एक टिप्पणी को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने जोरदार विरोध जताया। यह विवाद तब शुरू हुआ जब पाठक ने सदन में मुलायम सिंह यादव को लेकर एक टिप्पणी की, जिससे सपा विधायक भड़क गए और हंगामा करने लगे। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे जानबूझकर किया गया बयान बताया।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मामले को शांत कराने की कोशिश की और कहा कि हर बात को नकारात्मक रूप में न लें। वहीं, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने स्थिति को संभालते हुए कहा कि किसी का नाम नहीं लिया गया था और नेताजी (मुलायम सिंह) सभी के सम्मानित नेता हैं।

विवाद की शुरुआत तब हुई जब सपा विधायक समरपाल सिंह के सवाल पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि नेताजी का बहुत सम्मान किया गया है, सपा वाले उनकी हर बात मानते हैं, तो क्या वे यह भी मानेंगे कि “लड़कों से गलती हो जाती है”? इस बयान पर सपा विधायकों ने कड़ा विरोध जताया और हंगामा खड़ा कर दिया।

सपा विधायकों ने ब्रजेश पाठक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका इस्तीफा मांगा। वे ‘नेताजी का अपमान नहीं सहेंगे’ के नारे लगाने लगे, जिसके बाद बीजेपी के विधायक भी जवाब में खड़े हो गए। विधानसभा अध्यक्ष ने सपा विधायकों को बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन वे धरने पर बैठ गए।

बढ़ते हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना नाराज हो गए। उन्होंने अपनी कुर्सी छोड़कर कहा कि यह स्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सपा विधायकों से पूछा कि किस तरह का अपमान किया गया है, यदि ऐसा हुआ है तो वे माफी मंगवाने के लिए तैयार हैं। बावजूद इसके हंगामा जारी रहा, जिससे सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

Share This
अगला लेख → लखनऊ पुलिस ने शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया, मुठभेड़ में …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun