मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

भाजपा को लगा बड़ा झटका , सपा में शामिल हुए बाहुबली चंद्र भद्र सिंह उर्फ़ सोनू सिंह

भाजपा को लगा बड़ा झटका , सपा में शामिल हुए बाहुबली चंद्र भद्र सिंह उर्फ़ सोनू सिंह

लोकसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़े उलटफेर की खबर सामने आ रही है. दरअसल, बाहुबली नेता और पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं. सपा में शामिल होने के बाद उन्होंने अखिलेश यादव से मुलाकात की है.

दोनों नेताओं के बीच मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं. खास बात यह है कि कुछ दिन पहले बीजेपी सांसद मेनका गांधी ने चंद्रभद्र सिंह पर जुबानी हमला बोला था.

यही वजह है कि चंद्रभद्र सिंह उर्फ ​​सोनू सिंह ने सपा का दामन थाम लिया है. चंद्रभद्र सिंह पिछले कुछ दिनों से मेनका गांधी के निशाने पर हैं. चंद्रभद्र सिंह 2019 के लोकसभा चुनाव में मेनका गांधी के खिलाफ उम्मीदवार थे। इस चुनाव को याद करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा था कि पिछली बार मेरा मुकाबला एक आपराधिक छवि वाले उम्मीदवार से था.

मेनका गांधी का ये बयान काफी सुर्खियों में रहा था. सूत्रों के मुताबिक वह इस चुनाव में भी सपा प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह की मदद कर रहे थे. इसके बाद मेनका गांधी ने बिना नाम लिए उन पर जुबानी हमला बोला.

Share This
अगला लेख → केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली मेट्रो में मैसेज लिखने वाला युवक गि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun