मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

भारतीय टीम को बड़ा झटका, बुमराह के बाहर होने पर इस खिलाड़ी को किया गया शामिल

भारतीय टीम को बड़ा झटका, बुमराह के बाहर होने पर इस खिलाड़ी को किया गया शामिल

टीम इंडिया फरवरी और मार्च के महीने में चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेगी। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी। शनिवार को दोनों टूर्नामेंटों के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम 6 फरवरी को खेलेगी। हालांकि, इस स्क्वाड के ऐलान से फैंस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। इंजरी के चलते उन्हें इस सीरीज से बाहर रखा गया है।

बुमराह की जगह स्क्वाड में नया चेहरा

जसप्रीत बुमराह का बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। पीठ में दर्द की समस्या के चलते उन्हें आखिरी टेस्ट मैच के दौरान सीरीज से बाहर होना पड़ा था। उनकी जगह हर्षित राणा को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। हर्षित राणा ने अभी तक टीम इंडिया के लिए वनडे डेब्यू नहीं किया है, लेकिन उन्हें बड़ा मौका दिया गया है।

चैंपियंस ट्रॉफी पर भी संशय

भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बताया कि बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का हिस्सा हैं, लेकिन इंग्लैंड सीरीज में उन्हें आराम दिया गया है। उनकी फिटनेस रिपोर्ट्स के आधार पर आगे के फैसले किए जाएंगे। अगर बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी तक पूरी तरह फिट नहीं होते, तो उन्हें यह बड़ा टूर्नामेंट मिस करना पड़ सकता है।

बुमराह को लेकर रोहित की चिंता

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से जब बुमराह की स्थिति के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह फिलहाल बुमराह की फिटनेस को लेकर कुछ निश्चित नहीं हैं। ऐसे में टीम को मजबूत विकल्प की जरूरत थी। इसी कारण उन्होंने अर्शदीप सिंह को चुना है। अर्शदीप ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था, साथ ही विजय हजारे ट्रॉफी में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।

Share This
अगला लेख → एंजल वन सहित ये स्टॉक्स एक्स-डेट पर होंगे ट्रेड, डिविडेंड, ब…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun