मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

एंजल वन सहित ये स्टॉक्स एक्स-डेट पर होंगे ट्रेड, डिविडेंड, बोनस और स्प्लिट का ऐसे उठाएं लाभ

एंजल वन सहित ये स्टॉक्स एक्स-डेट पर होंगे ट्रेड, डिविडेंड, बोनस और स्प्लिट का ऐसे उठाएं लाभ

आने वाले सप्ताह, 20 जनवरी से शुरू होकर, शेयर बाजार में कई कंपनियों के स्टॉक्स में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसकी वजह तीसरी तिमाही के नतीजों का सीजन और कई कंपनियों द्वारा डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर की घोषणाएं हैं। BSE के अनुसार, इस दौरान एंजेल वन, हैवेल्स इंडिया, वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज, ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस, बीएन राठी सिक्योरिटीज सहित 11 कंपनियां एक्स-डेट पर रहेंगी।

लाभ पाने के लिए कब खरीदें स्टॉक?

टी+1 सेटलमेंट साइकल के चलते यदि आप डिविडेंड, बोनस शेयर या स्टॉक स्प्लिट का लाभ पाना चाहते हैं, तो आपको एक्स-डेट से एक दिन पहले ही शेयर खरीदने होंगे। एक्स-डेट पर खरीदे गए स्टॉक्स पर ये लाभ नहीं मिलते। टी+1 सेटलमेंट सिस्टम के कारण, रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट अक्सर एक ही दिन होते हैं, जिससे निवेशकों के लिए इसे समझना और ट्रैक करना आसान हो जाता है। हालांकि, अगर एक्स-डेट के बाद कोई अवकाश पड़ता है, तो इसमें बदलाव हो सकता है।

एक्स-डेट पर ट्रेड करने वाली कंपनियां

डिविडेंड वितरण के लिए एक्स-डेट पर एंजेल वन, भंसाली इंजीनियरिंग पॉलिमर, हैवेल्स इंडिया, डीसीएम श्रीराम, मास्टेक, विधि स्पेशलिटी फूड इंग्रीडिएंट्स और वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज के शेयर ट्रेड करेंगे। स्टॉक स्प्लिट के लिए ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस, नवा और इंसोलेशन एनर्जी एक्स-डेट पर ट्रेड करेंगे। वहीं, बीएन राठी सिक्योरिटीज स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर, दोनों के लिए एक्स-डेट पर रहेगा।

रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट का मतलब

रिकॉर्ड डेट:
यह वह तारीख होती है, जिस दिन कंपनी अपने रिकॉर्ड्स में उन शेयरधारकों के नाम दर्ज करती है, जिन्हें डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा। रिकॉर्ड डेट पर जिन लोगों के पास कंपनी के शेयर मौजूद होते हैं, वही डिविडेंड के हकदार बनते हैं। डिविडेंड पाने के लिए निवेशकों को रिकॉर्ड डेट से कम से कम एक दिन पहले शेयर खरीदने होंगे और रिकॉर्ड डेट तक उन्हें अपने पोर्टफोलियो में रखना होगा।

एक्स-डेट:
रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट आमतौर पर एक ही दिन होते हैं। एक्स-डेट वह तारीख होती है, जिस दिन कंपनी अपने डिविडेंड की घोषणा के बिना ट्रेड करती है। उदाहरण के लिए, यदि किसी कंपनी की रिकॉर्ड डेट 10 सितंबर, 2024 है, तो एक्स-डेट भी यही तारीख होगी। इस तारीख पर खरीदे गए शेयरों पर डिविडेंड का भुगतान नहीं किया जाएगा।

Share This
अगला लेख → ऑटो एक्सपो में Kia की नई Carnival पेश, कंफर्ट और लग्जरी फीचर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun