मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं

वर्जीनिया में एयर शो से पहले विमान हादसा, पायलट की मौके पर मौत

वर्जीनिया में एयर शो से पहले विमान हादसा, पायलट की मौके पर मौत

हाल के दिनों में अमेरिका में विमान हादसों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। ताजा मामला वर्जीनिया से सामने आया है, जहां एक सैन्य अड्डे पर आयोजित होने वाले एयर शो की रिहर्सल के दौरान एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में पायलट की जान चली गई।

लैंडिंग के वक्त हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना ‘ज्वाइंट बेस लैंगली-यूस्टिस’ में उस समय हुई जब विमान लैंडिंग कर रहा था। विमान में पायलट अकेला सवार था। हादसे में जान गंवाने वाले पायलट की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि वह ‘एयर पावर ओवर हैम्पटन रोड्स एयर शो’ की तैयारी में जुटे थे, जो इसी सप्ताहांत इस सैन्य अड्डे पर आयोजित होने वाला है।

कमांडर ने दी श्रद्धांजलि

बेस के कमांडर, कर्नल मैथ्यू ऑल्टमैन ने इस घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, “आज हमने वायु सेना परिवार का एक अहम सदस्य खो दिया है। पूरी जेबीएलई टीम की तरफ से मैं पायलट के परिवार और करीबियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

हादसे की जांच शुरू

‘नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड’ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि एमएक्स एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त क्यों हुआ। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, एमएक्सएस एकल सीट वाला एक हल्का विमान है जो आमतौर पर एयर शो के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Share This
अगला लेख → TRAI की रिपोर्ट: टेलीकॉम कंपनियों की आय में 14.07% की वृद्धि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,675 +20 (+0.03%)
निफ्टी 24,259 +9 (+0.04%)
मौसम
28°C
Patchy rain nearby
💧 78% 💨 8 km/h
Dehradun