भारत-चीन सीमा तनाव की बीच ,मोदी – ट्रम्प की फ़ोन पर हुई बात
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच मंगलवार शाम फोन पर बातचीत हुई. दोनों नेताओं ने भारत-चीन सीमा तनाव से लेकर कोरोना संकट और विश्व स्वास्थ्य संगठन के सुधारों पर बात की. वहीं जी-7 के मौजूदा प्रमुख राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को अगली बैठक का न्यौता भी दिया
फोन वार्ता के बाद खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मेरे मित्र राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उत्साहजनक और सार्थक बातचीत हुई. इस दौरान जी-7 की मौजूदा अमेरिकी अध्यक्षता, कोरोना संकट समेत अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई.” इतना ही नहीं पीएम ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध कोविड-पश्चात दुनिया के वैश्विक ढांचे का एक मजबूत स्तंभ हैं. दोनों नेताओं के बीच करीब 25 मिनट फोन संवाद के बाद विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, “पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच भारत-चीन सीमा तनाव पर विचार विमर्श किया गया.”