मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

भारत में टेस्ला नहीं बनाएगी कारें, ! मस्क की कंपनी सिर्फ खोलेगी शोरूम – सरकार का खुलासा

भारत में टेस्ला नहीं बनाएगी कारें, ! मस्क की कंपनी सिर्फ खोलेगी शोरूम – सरकार का खुलासा

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। एलन मस्क की टेस्ला कंपनी फिलहाल भारत में मैन्युफैक्चरिंग नहीं करेगी, बल्कि केवल शोरूम खोलकर कारों की बिक्री पर फोकस करेगी। इस बात की पुष्टि केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने खुद की है। कुमारस्वामी ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि टेस्ला ने भारत सरकार की “इलेक्ट्रिक कार उत्पादन प्रोत्साहन योजना” में गहरी दिलचस्पी नहीं दिखाई है। कंपनी ने शुरुआती दौर की चर्चा में हिस्सा तो लिया था, लेकिन आगे की दो बैठकें छोड़ दीं। इससे साफ है कि फिलहाल टेस्ला का भारत में कार फैक्ट्री खोलने का इरादा नहीं है।
हालांकि, मैन्युफैक्चरिंग न सही लेकिन टेस्ला भारत में एंट्री को लेकर काम कर रही है: मुंबई के BKC इलाके में शोरूम के लिए जगह फाइनल की गई है।
5 साल के लिए लीज, जिसमें कंपनी ₹32 लाख प्रतिमाह किराया देगी।
25 से ज्यादा लोगों की हायरिंग भी हो चुकी है। दिल्ली में भी शोरूम खोलने की योजना पर काम चल रहा है।
जहां टेस्ला पीछे हट रही है, वहीं मर्सिडीज-बेंज, हुंदै, किआ, स्कोडा-फॉक्सवैगन जैसी बड़ी कंपनियां भारत में इलेक्ट्रिक कारों के उत्पादन के लिए उत्साहित हैं। सरकार की योजना के मुताबिक, जो कंपनियां भारत में उत्पादन करेंगी, उन्हें विशेष रियायतें दी जाएंगी।
सरकार ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों के घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने के लिए एक खास योजना तैयार की है: 8,000 इलेक्ट्रिक कारें हर साल सिर्फ 15% टैक्स पर आयात करने की इजाज़त। आमतौर पर ये टैक्स 70% होता है। 3 साल में कम से कम ₹4,150 करोड़ का निवेश अनिवार्य। 5 साल में वाहनों के 50% पार्ट्स भारत में मैन्युफैक्चर करना ज़रूरी। इस मुद्दे पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर टेस्ला भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करके अमेरिकी टैक्स से बचती है, तो यह अमेरिका के साथ “अनुचित व्यवहार” होगा। टेस्ला के भारत में शोरूम खोलने से जहां प्रीमियम EV खरीदने वालों को सुविधा मिलेगी, वहीं यह भी साफ हो गया कि कंपनी अभी भारत में निर्माण की दिशा में गंभीर नहीं है। सरकार की कोशिश है कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ-साथ मेक इन इंडिया को भी ताकत मिले।

Share This
अगला लेख → राहुल बनाम चुनाव आयोग: धांधली के आरोपों पर चुनाव आयोग ने कहा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun